<
Categories: Education

JEE Main 2026 Admit Card Date: जेईई मेंस का एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Main 2026 Admit Card Date: जेईई मेंस का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे सीधे इस लिंक jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Main 2026 Admit Card Date: NTA बहुत जल्द JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, केंद्र का पता और उम्मीदवार से जुड़ी अहम जानकारियां दर्ज होंगी, इसलिए इसे ध्यान से जांचना जरूरी होगा.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के माध्यम से भी जेईई मेंस 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा तिथियां और शिफ्ट टाइमिंग

JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.

पेपर 1 (B.E./B.Tech)
पहले चार दिनों (21 से 24 जनवरी) में यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

पेपर 2 (B.Arch और B.Planning)
यह परीक्षा आखिरी तारीख यानी 29 जनवरी 2026 को एक ही शिफ्ट में होगी:
सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

JEE Main 2026 के परीक्षा मोड की पूरी जानकारी

NTA द्वारा JEE Main 2026 को अलग-अलग कोर्स के अनुसार विभिन्न मोड में आयोजित किया जा रहा है:

पेपर 1 (B.E./B.Tech)
यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी.

पेपर 2A (B.Arch)
मैथमेटिक्स (पार्ट-I) और एप्टीट्यूड टेस्ट (पार्ट-II): CBT मोड
ड्राइंग टेस्ट (पार्ट-III): पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड, जिसे A4 साइज की ड्राइंग शीट पर करना होगा।

पेपर 2B (B.Planning)
मैथमेटिक्स, एप्टीट्यूड और प्लानिंग से जुड़े सभी प्रश्न CBT मोड में होंगे.

परीक्षा शहर अलॉटमेंट की जानकारी पहले ही उपलब्ध

NTA ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर अलॉटमेंट की एडवांस सूचना पहले ही जारी कर दी है. छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं, जिससे उन्हें यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी.

JEE Main 2026 सेशन 1 देश की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें. सही तैयारी और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

मुगल हरम की सच्चाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! नौकरानियों से करवाए जाते थे ऐसे काम, जो आप सोच भी नहीं सकते

Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर…

Last Updated: April 10, 2026 18:17:01 IST

CSK vs DC: डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री से बदलेगी किस्मत! MS धोनी भी कमबैक के लिए तैयार, सामने आया ये अपडेट

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली…

Last Updated: April 10, 2026 18:13:18 IST

Uttar Pradesh News: 4 महीने से गायब थी छात्रा, अलग-अलग लोग करते रहे दुष्कर्म, गोरखपुर में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

Last Updated: April 10, 2026 17:58:05 IST

Kal Ka Panchang 11 April 2026: कल शनिवार का विशेष दिन, यहां जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 10, 2026 17:55:44 IST

गंजे प्लेयर को थमा दिया हेयर ड्रायर? क्या PSL में अवार्ड के रूप में मिलती है ये अजीबोगरीब चीजें, कौड़ियों में कीमत

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं,…

Last Updated: April 10, 2026 17:49:40 IST

9 साल, 6 राज्य और 33 हत्याएं… मामूली सा दर्जी कैसे रात के अंधेरे में बन जाता था खूनी दरिंदा?

Bhopal serial killer: आदेश खामरा भोपाल का एक ऐसा सीरियल किलर है जो दिन में…

Last Updated: April 10, 2026 17:52:33 IST