<
Categories: एस्ट्रो

सावधान! शनि देव की काली छाया पड़ गई तो सब कुछ हो सकता है बर्बाद, शनिवार को करें ये खास उपाय

Shaniwar Ke Upay: अगर आप भी अपने घर की तमाम समस्याओं से परेशान हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं, शनिवार के दिन किया गया यह छोटा सा उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है,आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.

Shaniwar Ke Upay:  शनिवार का दिन शनि देव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा और उपाय करने पर ढैय्या, साढ़ेसाती और अन्य शनि दोषों का प्रभाव कम होने लगता है. सरसों का तेल, काले तिल और पीपल के पेड़ की पूजा को शनि कृपा पाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.

अगर जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या मेहनत का फल नहीं मिल रहा, तो शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं.

उन्नति में रुकावट दूर करने का उपाय

अगर बार-बार कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिल रही, तो शनिवार को स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और कच्चे सूत का धागा लेकर पीपल के पेड़ के पास जाएं. पेड़ के तने पर सात बार धागा लपेटें और मन ही मन शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करें. इससे करियर और व्यापार में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं.

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए

यदि वैवाहिक जीवन में तनाव या दूरी महसूस हो रही है, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और काले तिल चढ़ाएं. इसके साथ शनि मंत्र का जप करने से रिश्तों में फिर से प्रेम और संतुलन लौटने लगता है.अगर संतान की पढ़ाई या विदेश में उच्च शिक्षा को लेकर अड़चनें आ रही हैं, तो शनिवार के दिन शनि मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें. यह उपाय मानसिक अवरोध दूर करने और रास्ते खोलने में सहायक माना जाता है.

नजर दोष और नकारात्मकता से बचाव

घर में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं या ऐसा लगता है कि किसी की बुरी नजर का असर है, तो शनिवार को शनि मंत्र का 31 बार जप करें. जप के बाद एक नीले फूल को बहते पानी या गंदे नाले में प्रवाहित कर दें. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है.अगर जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें शनि मंत्र का जाप करें. इसके बाद उसी तेल का दीपक शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं. यह उपाय कष्टों को कम करने में प्रभावी माना जाता है.

पढ़ाई और एकाग्रता बढ़ाने के लिए

जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, वे शनिवार को काले तिल हाथ में लेकर शनि मंत्र का 21 बार जप करें. बाद में इन तिलों को सुरक्षित रखें और अगले शनिवार को पीपल के नीचे अर्पित करें.अगर पैतृक संपत्ति या जमीन से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं, तो शनिवार को आटे का दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल डालें और शनि देव के सामने जलाएं. इससे विवाद सुलझने के योग बनते हैं.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST