<
Categories: Education

JEE Main 2026 Exam: जेईई मेंस परीक्षा में चाहिए टॉप स्कोर, तो आखिरी दो दिन में इन बातों का रखें ध्यान

JEE Main 2026 Exam: जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में अच्छा स्कोर करना है, तो आखिरी दो दिनों में इन बातों का खास ख्याल रखें.

JEE Main 2026 Exam: जेईई मेंस 2026 के जनवरी सेशन में अब सिर्फ़ दो दिन बचे हैं. इस समय देशभर में कोचिंग सेंटर्स की हलचल कम हो चुकी है, हॉस्टल के कमरे रिवीजन ज़ोन में बदल गए हैं और घरों में एक ही सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि “कैसा लग रहा है?” यह वो दौर है जब तैयारी सिर्फ़ किताबों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि दिमाग़ और दिल दोनों की परीक्षा होती है.

नए टॉपिक नहीं, स्मार्ट रिवीजन का समय

IIT (BHU) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र शिवम कुमार साह के अनुसार जेईई मेंस से पहले के दिन नए चैप्टर शुरू करने के नहीं होते. वह आगे बताते हैं कि यह परीक्षा गहरे कॉन्सेप्ट से ज़्यादा स्पीड और याददाश्त की मांग करती है. आख़िरी दिनों में उन्होंने सिर्फ़ फ़ॉर्मूले, फैक्ट्स और बार-बार पूछे जाने वाले सवालों पर ध्यान दिया. फिजिक्स और मैथ्स की प्रैक्टिस भी सिर्फ़ JEE Main लेवल तक सीमित रखी, ताकि एक्यूरेसी बनी रहे.

पेपर डे स्ट्रेटेजी: शांति सबसे बड़ी ताक़त

अधिकांश टॉपर्स एक बात पर सहमत हैं कि परीक्षा के दिन शांत रहना सबसे ज़रूरी है. शिवम और कई अन्य छात्रों ने केमिस्ट्री से शुरुआत की, फिर फिजिक्स और अंत में मैथ्स. वजह साफ़ थी कि कम कैलकुलेशन से आत्मविश्वास बनता है. उन्होंने सिर्फ़ उन्हीं सवालों को अटेम्प्ट किया जिनमें पूरा भरोसा था और बेवजह के रिस्क से बचते रहे.

मॉक टेस्ट: कम लेकिन सोच-समझकर

NIT त्रिची और IIT कानपुर के छात्रों का मानना है कि आख़िरी तीन दिनों में लगातार मॉक टेस्ट देना अक्सर उल्टा असर डालता है. एक छात्र बताते हैं कि वह टेस्ट देना कम कर दिया और अपनी पुरानी गलतियों का एनालिसिस किया. कट-ऑफ, रैंक और पर्सेंटाइल की चर्चाओं से दूरी बनाना भी मेंटल पीस के लिए ज़रूरी माना गया.

एक्सीक्यूशन, एक्सपेरिमेंट नहीं

IIT बॉम्बे के छात्र स्पर्श सोमानी ने आख़िरी दिनों में मॉक टेस्ट और डिटेल एनालिसिस को संतुलित तरीके से अपनाया. उन्होंने अपनी गलतियों के लिए अलग नोटबुक बनाई और हर टेस्ट से पहले उसे रिवाइज किया.
एग्जाम के दिन उन्होंने कुछ नया ट्राई नहीं किया, बस वही किया, जिसकी दो साल तक प्रैक्टिस की थी.

क्या न करें: IIT–NIT स्टूडेंट्स की साफ़ सलाह

आख़िरी हफ्ते में नए या “छोटे” लगने वाले टॉपिक शुरू न करें. पूरी रात जागकर पढ़ने से बचें. दोस्तों से तुलना और नेगेटिव बातचीत से दूरी रखें. जंक फूड और नींद की कमी को हल्के में न लें. बहुत कठिन या अनजान मॉक पेपर न उठाएं.  जैसा कि एक IIT दिल्ली के छात्र ने बताया कि एग्जाम से पहले बीमार पड़ना बहुत आम है, इसलिए सेहत ही असली तैयारी है.

इन दो दिनों में जीत किताबों से नहीं, बल्कि संतुलन, भरोसे और शांति से तय होती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bhagalpur: घर में शादी है तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेना अनिवार्य, SDO को देना होगा आवेदन, घरेलू LPG के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Bihar News: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि जिले में…

Last Updated: April 11, 2026 10:26:02 IST

Shahrukh Ranveer Video: ये क्या! भरी महफिल में धुरंधर स्टार ने किया किंग खान को नजरअंदाज? SRK और रणवीर को लेकर छिड़ी ‘कमैंट्स में जंग’

Shahrukh Ranveer Video: हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे मुंबई के मशहूर बिज़नेसमैन और BJP…

Last Updated: April 11, 2026 10:20:14 IST

Delhi Gold Price 11 April: दिल्ली में सोना बना टेंशन का कारण! अभी खरीदारी करें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 11, 2026 10:18:32 IST

PSL 2026 Drama: अश्विन से सीखा, फिर मैदान पर मचाया क्लेश! डेरिल मिचेल ने उस्मान तारिक को सिखाया सबक

PSL 2026 Drama: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 10 अप्रैल को खेले गए मैच में…

Last Updated: April 11, 2026 10:17:31 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में हलचल तेज! हिमाचल में निवेश का सही वक्त या जोखिम भरा दांव?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 11, 2026 10:12:40 IST

Mathura Vrindavan Boat Accident: हादसे से पहले कौन सा भजन गा रहे थे 30 से अधिक श्रद्धालु, देखें पूरा वीडियो

Mathura Vrindavan Boat Accident: मथुरा में हादसे के तुरंत बाद 22 लोगों को स्थानीय नाविक और…

Last Updated: April 11, 2026 10:28:17 IST