<
Categories: देश

बेहद जहरीली हुई दिल्ली की हवा, टूटे 2 साल के रिकॉर्ड; CPCB ने जारी किए डरा देने वाले आकड़े

Delhi AQI: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेली बुलेटिन के मुताबिक रविवार शाम 4 बजे शहर का एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 440 था. यह शनिवार के मुकाबले काफी ज़्यादा था.

Delhi AQI CPCB Data: दिल्ली की हवा की हालत रविवार को अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “गंभीर” (Severe) श्रेणी में पहुंच गया. यह पिछले दो सालों में जनवरी महीने का सबसे प्रदूषित दिन रहा. खास बात यह है कि जनवरी के दूसरे हिस्से में आमतौर पर प्रदूषण कम होने लगता है, लेकिन इस बार हालात उलटे रहे.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 440 दर्ज किया गया. यह शनिवार के मुकाबले काफी ज्यादा था, जब AQI पहले ही 400 के पार चला गया था. जनवरी 2024 में 14 तारीख को दर्ज 447 के बाद यह इस महीने का दूसरा सबसे ज्यादा AQI है.

सोमवार सुबह भी दिल्ली में घना कोहरा और गंभीर वायु प्रदूषण बना रहा. CPCB के मुताबिक AQI 418 रहा. सबसे ज्यादा प्रदूषण अशोक विहार में दर्ज किया गया, जहां AQI 473 तक पहुंच गया. कोहरे और ठंड की वजह से कई उड़ानों में भी देरी हुई.

जनवरी के दूसरे हिस्से में असामान्य बढ़ोतरी

विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के दूसरे आधे हिस्से में AQI का इतना ज्यादा बढ़ना चिंता की बात है, क्योंकि इस समय आमतौर पर हवा साफ होने लगती है. रविवार का 440 AQI, 17 जनवरी 2019 के स्तर के बराबर है और इस अवधि का सबसे खराब रिकॉर्ड माना जा रहा है.

2016 से अब तक जनवरी में कितना रहा दिल्ली का AQI

2016 के बाद यह पहली बार है जब जनवरी के दूसरे हिस्से में लगातार दो दिन AQI 400 या उससे ऊपर रहा.

वर्ष जनवरी में दर्ज AQI
2016 430
2017 375
2018 403
2020 370
2021 407
2022 387
2023 407
2024 409
2025 368

GRAP स्टेज-4 लागू

हालात बिगड़ने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शनिवार शाम से GRAP स्टेज-4 की पाबंदियां लागू कर दीं, क्योंकि इस साल पहली बार AQI 400 के पार गया था. अनुमान है कि सोमवार को मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है और AQI “बहुत खराब” श्रेणी में आ सकता है.

AQI श्रेणियां क्या कहती हैं?

CPCB के अनुसार जब AQI 101 और 200 के बीच होता है तो एयर क्वालिटी “मॉडरेट” होती है, 201 और 300 के बीच “खराब” होती है, और 301 और 400 के बीच “बहुत खराब” होती है. 400 से ऊपर की कोई भी रीडिंग “गंभीर” मानी जाती है.

सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके

दिल्ली के प्रदूषण स्टेशनों में आनंद विहार सबसे ऊपर रहा जहां दोपहर 12 बजे AQI 497 दर्ज किया गया जो अधिकतम 500 से बस 3 अंक कम है. मुंडका और रोहिणी में भी हालात बेहद खराब रहे और दोनों जगह औसत AQI 491 रहा.

रविवार इस साल का दिल्ली का पहला आधिकारिक “गंभीर” वायु गुणवत्ता वाला दिन रहा. जबकि शनिवार को AQI का लेवल 400 के पार चला गया था.पिछली बार शहर में हवा की क्वालिटी “खराब” 29 दिसंबर को थी, जब AQI 401 था.यह मौजूदा सर्दियों के मौसम का दूसरा सबसे खराब एयर डे भी था, इससे पहले सिर्फ़ 14 दिसंबर को AQI 461 तक पहुंचा था.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST