UNSC Emergency Meeting: ईरान और इज़राइल के बीच महायुद्ध की आहट! रक्षा मंत्री की मौत और स्कूल पर हमले के दावों के बीच फ्रांस ने बुलाई UN की इमरजेंसी मीटिंग. आज रात क्या होगा फैसला?
Iran Israel War News: ईरान और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने आज रात 10 बजे (CET) एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोएल बैरो ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फ्रांस के अनुरोध पर यह बैठक पेरिस के समयनुसार रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात के ढाई बजे) होगी. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट में बढ़ती सैन्य कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा “बल का प्रयोग” और उसके जवाब में ईरान की “तैयारी और जवाबी कार्रवाई” अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है.
गुटेरेस ने यूएन चार्टर का जिक्र करते हुए लिखा कि कोई भी सदस्य देश किसी दूसरे देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ ताकत का इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने की अपील की है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरज़ादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की खबर है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि इज़राइल ने दक्षिण ईरान में लड़कियों के एक प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाया है. उन्होंने दावा किया कि दिनदहाड़े हुए इस हमले में दर्जनों मासूम बच्चियां मारी गई हैं. अराघची ने चेतावनी दी है कि इन अपराधों का कड़ा जवाब दिया जाएगा.
ईरान ने भी पलटवार करते हुए इज़राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है. राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. पूरा क्षेत्र इस समय युद्ध की कगार पर खड़ा नजर आ रहा है और दुनिया की नजरें आज रात होने वाली सुरक्षा परिषद की इस बैठक पर टिकी हैं.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…