ईरान पर हमला, पाक-अफगान जंग और यूक्रेन संकट! क्या 2026 में बाबा वेंगा की 'तीसरे विश्व युद्ध' वाली भविष्यवाणी सच होने वाली है? जानिए दुनिया पर मंडराते इस बड़े खतरे का पूरा सच...
सोशल मीडिया पर इन दिनों बाबा वेंगा की तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) को लेकर की गई भविष्यवाणी एक गरमागरम चर्चा का विषय बन गई है. इसकी मुख्य वजह अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किया गया हमला और उसके जवाब में ईरान द्वारा यूएई, बहरीन और कतर जैसे खाड़ी देशों को निशाना बनाना है. इसके साथ ही दुसरी तरफ पाकिस्तान-अफगानिस्तान एक दूसरे के साथ भिड़े हुए हैं तो वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध ने इस आग में घी डालने का काम किया है. बाबा वेंगा को मानने वालों का दावा है कि उन्होंने 2020 के दशक के मध्य में एक ऐसे विनाशकारी युद्ध की भविष्यवाणी की थी, जो दुनिया की महाशक्तियों और पुराने संबंधों को पूरी तरह से बदल कर रख देगा. बाबा वेंगा के मानने वालों का कहना है कि उनकी भविष्यवाणियां इस बढ़ती अस्थिरता और कूटनीतिक तनाव के एक ऐसे दौर की ओर इशारा कर रही है, जो अंततः एक बड़े टकराव में बदल जाएगा.
मानने वालों का कहना है कि भले ही बाबा वेंगा ने कोई लिखित दस्तावेज नहीं छोड़ा, लेकिन आज की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है. हालांकि, वर्तमान स्थिति अभी पूरी तरह विश्व युद्ध में नहीं बदली है, लेकिन इन भू-राजनीतिक संघर्षों को तुरंत रोकने की जरूरत है.
शनिवार को अमेरिका और इजरायल दोनों ने मिलकर ईरान पर हमला शुरू कर दिया. पहला हमला कथित तौर पर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास हुआ. राजधानी तेहरान समेत पूरे देश से धुएं के गुबार उठते देखे गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका ने ईरान में ‘बड़े सैन्य अभियान’ शुरू कर दिए हैं. उनका दावा है कि ईरान लगातार अपना परमाणु कार्यक्रम बढ़ा रहा है और ऐसी मिसाइलें बना रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकें.
रूस ने इस हमले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना’ बताया है. रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका और इजरायल पूरे मध्य पूर्व को तबाही की खाई में धकेल रहे हैं, जिससे एक मानवीय और आर्थिक संकट पैदा हो सकता है. रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि शांति की बातें सिर्फ एक दिखावा थीं. उन्होंने ईरान की प्राचीन सभ्यता का हवाला देते हुए अमेरिका के वजूद पर ही सवाल उठा दिए.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब ‘खुली जंग’ में बदल चुका है. पाकिस्तान ने शनिवार सुबह अफगानिस्तान के अंदर सैन्य ठिकानों पर हवाई और जमीनी हमले किए. पाकिस्तान का दावा है कि उन्होंने अब तक 300 अफगान सैनिकों को मार गिराया है, हालांकि अफगानिस्तान ने इन आंकड़ों को गलत बताया है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने साफ लहजे में कहा, ‘हमारा सब्र अब जवाब दे गया है, अब हमारे बीच सीधी जंग है।” यह टकराव पिछले रविवार को पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी सेना ने यूक्रेन के नेस्कुचने (Neskuchne) और गिर्के (Girke) बस्तियों पर कब्जा कर लिया है. खबरों के मुताबिक, रूस अब अमेरिका की अगुवाई वाली शांति वार्ता में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. उनका कहना है कि जब तक यूक्रेन अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं होता, बातचीत का कोई मतलब नहीं है. अगले हफ्ते होने वाली बैठकें यह तय करेंगी कि क्या यह युद्ध कभी खत्म होगा या नहीं.
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…