NTA JEE Main 2026 Result Today: NTA आज किसी भी समय जेईई मेंस जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर सकता है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इन लिंकों jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in के जरिए स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
JEE Main Result 2026 Today: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज JEE Main 2026 जनवरी सेशन का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने 21 से 29 जनवरी के बीच परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी, जो एडमिट कार्ड में उपलब्ध है.
उम्मीद है कि NTA 16 फरवरी तक JEE Main 2026 जनवरी सेशन का परिणाम घोषित कर देगा. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो 2025 में पेपर 1 (BE/BTech) का रिजल्ट 11 फरवरी को और पेपर 2 (BArch/BPlanning) का 23 फरवरी को जारी किया गया था. वहीं वर्ष 2024 में पेपर 1 का परिणाम 13 फरवरी को आया था. ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
छात्रों के फीडबैक के अनुसार, इस वर्ष का पेपर पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण रहा. 21 से 28 जनवरी तक आयोजित BE/BTech (पेपर 1) परीक्षा में कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी, सटीकता और बेहतर टाइम मैनेजमेंट पर खास जोर देखने को मिला. कई छात्रों ने कहा कि प्रश्न सीधे थे, लेकिन उन्हें हल करने के लिए मजबूत बुनियादी समझ जरूरी थी.
JEE Main 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी की गई थी. उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था. अब NTA सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर जनवरी सेशन का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन पूरे होने के बाद NTA फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स जारी करेगा. यही स्कोर देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आधार बनेगा.
यहां देखें JEE Main Result 2026
पिछले वर्ष BE/BTech पेपर 1 के लिए लगभग 15,39,848 यूनिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 14,75,103 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 8,33,536 छात्रों ने दोनों सेशन के लिए आवेदन किया और 7,75,383 ने दोनों प्रयास दिए.
JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
“JEE Main 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट कर लें.
गृह मंत्रालय की I4C विंग ने साइबर ठगों पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है. 8…
Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…
Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…
CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल इस…