यह आग शाम करीब 7:35 बजे लगी जब बाजार अपनी पूरी रौनक पर था. आग कुर्सेला दुर्गा मंदिर के पास, मुख्य बाजार क्षेत्र में लगा. आग लगने से 500 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें जलकर राख हो गईं.
कुर्सेला बाजार में भड़की भीषण आग
Katihar Fire: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और कलेजा कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. कुर्सेला थाना क्षेत्र के हृदय स्थल कहे जाने वाले ‘कुर्सेला बाजार हाट’ में रविवार शाम आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते सैकड़ों परिवारों की उम्मीदें राख में तब्दील हो गईं.
यह आग शाम करीब 7:35 बजे लगी जब बाजार अपनी पूरी रौनक पर था. आग कुर्सेला दुर्गा मंदिर के पास, मुख्य बाजार क्षेत्र में लगा. आग लगने से 500 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें जलकर राख हो गईं. करोड़ों रुपये की व्यावसायिक संपत्ति स्वाहा हो गई. जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, लेकिन आग की लपटों को काबू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कुर्सेला का ऐतिहासिक ‘हटिया’ अब अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है. चारों ओर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल है. लोग अपनी आंखों के सामने जिंदगी भर की कमाई को जलते हुए देख बेबस नजर आए. स्थानीय निवासी मनोज जायसवाल और राजेश कुमार ने बताया, “सब कुछ खत्म हो गया. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पास जाना भी संभव नहीं था. प्रशासन की गाड़ियां पहुंची जरूर हैं, लेकिन आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया है.”
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन, थानाध्यक्ष और अंचल पदाधिकारी (CO) दलबल के साथ मौके पर डटे हुए हैं. आग बुझाने के लिए जिले से अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां भी मंगाई गई हैं. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है.
पूरा बाजार क्षेत्र घने धुएं से ढका हुआ है. प्रशासन द्वारा क्षति के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.
Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…
Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…
Nai naveli trailer release: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर…
Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 117 गेंदों में…
Dubai Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में…
Rohit Sharma 35th ODI Century: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 72 गेंदों…