<
Categories: Education

JEE Success Story: जेईई में 360 में से 192 अंक, ऐसी थी स्टडी टेक्निक, IIT का सपना हुआ पूरा

JEE Success Story: वाराणसी की अनन्या त्रिपाठी (Ananya Tripathi) ने परंपरागत राह छोड़ टेक्नोलॉजी को चुना. मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर उन्होंने IIT दिल्ली में कंप्यूटर साइंस में दाख़िला हासिल किया.

JEE Success Story: उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक शहर वाराणसी से ताल्लुक रखने वाली अनन्या त्रिपाठी (Ananya Tripathi) ने यह साबित कर दिया कि बड़े सपने जगह नहीं, जज़्बे देखते हैं. अपने शहर की शैक्षणिक पहचान और परंपरागत करियर विकल्पों से अलग हटकर अनन्या ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया और IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में दाख़िला लेने में कामयाब रही हैं.

टेक्नोलॉजी से लगाव और पारिवारिक प्रेरणा

अनन्या को शुरू से ही तकनीक और लॉजिकल सोच ने आकर्षित किया. कठिन समस्याओं को सुलझाना और नए समाधान ढूंढना उन्हें चुनौती के बजाय रोमांच लगता था. उनके बड़े भाई की JEE में सफलता ने उनके सपने को दिशा दी. उसी प्रेरणा के साथ उन्होंने इंजीनियरिंग को करियर के रूप में चुना और पूरे मन से तैयारी में जुट गईं. JEE मेन में अनन्या ने 99.49 परसेंटाइल हासिल किया, जबकि JEE एडवांस्ड में 360 में से 192 अंक के साथ उनकी CRL रैंक 1518 रही. GEN-EWS कैटेगरी में उन्होंने 133वीं रैंक प्राप्त की.

कॉन्सेप्ट की समझ और टाइम मैनेजमेंट रहा मंत्र

उत्तर प्रदेश की एकमात्र लड़की रैंकर रहीं अनन्या के मुताबिक, मैथमेटिक्स उनका सबसे मजबूत विषय था. वह मानती हैं कि JEE जैसी परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा आधार कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ और सही टाइम मैनेजमेंट है. घंटों पढ़ाई करने के बजाय उन्होंने स्मार्ट स्टडी पर भरोसा किया, जहां क्लैरिटी, निरंतरता और सही अभ्यास को प्राथमिकता दी.

केमिस्ट्री के लिए उन्होंने NCERT को आधार बनाया और नियमित रूप से ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का प्रैक्टिस किया. मॉक टेस्ट देकर अपनी गलतियों को समझना और कमजोर क्षेत्रों पर काम करना उनकी रणनीति का अहम हिस्सा था.

पढ़ाई की रणनीति: हफ़्ते में डिसिप्लिन, वीकेंड पर टेस्ट

अनन्या रोज़ाना करीब 9–10 घंटे पढ़ाई करती थीं. हफ़्ते के दिनों में नोट्स और असाइनमेंट पर फोकस रहता, जबकि वीकेंड मॉक टेस्ट और कठिन टॉपिक्स के लिए तय थे. सोशल मीडिया से उन्होंने सीमित दूरी बनाए रखी और उसे केवल मानसिक ब्रेक के लिए इस्तेमाल किया.

परीक्षा को लेकर सोच और सफलता का संदेश

परीक्षा के दौरान अनन्या आसान सवाल पहले हल करतीं और कठिन प्रश्नों पर बाद में लौटतीं. आख़िरी हफ्तों में उन्होंने केवल रिविज़न और फॉर्मूलों पर ध्यान दिया. उनका मानना है कि लगातार मेहनत, शांत दिमाग और ईमानदार तैयारी किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Ganesh Festival 2026: कागज से आकार लेंगे गणपति… 22 फीट होगी ऊंचाई, 700 किलो टिश्यू पेपर का होगा इस्तेमाल

Ganesh Festival 2026: सूरत के वेसू इलाके में इस बार गणेशोत्सव का आयोजन बेहद भव्य…

Last Updated: September 10, 2026 23:15:31 IST

दिल्ली में BRICS समिट, उसी दौरान भारत-अफगानिस्तान T20… मैच टलेगा या नहीं? DDCA ने दिया जवाब

India vs Afghanistan T20: BRICS समिट के दौरान दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले T20…

Last Updated: September 10, 2026 21:36:40 IST

Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का टीडर आउट हो…

Last Updated: September 10, 2026 20:47:53 IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में MCD का ताला, 56 दुकानें सील… व्यापारी बोले- करोड़ों का सोना-चांदी अंदर बंद

Delhi MCD  jewellery shops: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी में MCD ने गुरुवार…

Last Updated: September 10, 2026 20:41:13 IST

GST Registration पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक आधार के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

GST Registration: इंटरनेट के जमाने में फ्रॉड के तरीके भी बढ़ गए हैं. लोग फर्जी…

Last Updated: September 10, 2026 20:24:25 IST

AAP एक्स गर्लफ्रेंड की तरह बर्ताव कर रही…राघव चड्ढा का तीखा तंज, पंजाब में ड्रग्स और संगरूर आत्महत्या पर भी घेरा

Raghav Chadha Punjab Politics: राघव चड्ढा ने पंजाब में ड्रग्स और संगरूर में गुलजार सिंह…

Last Updated: September 10, 2026 20:17:44 IST