Maharashtra HSC Result Kab Aayega: महाराष्ट्र के लाखों छात्र जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं के लिए एक अपडेट है कि रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-
Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 12वीं (एचएससी) के एग्जाम रिजल्ट 2 मई 2026 को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे. इस साल एचएससी की परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही समाप्त होने वाला है.
छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर देख सकते हैं. ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और सीट नंबर जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा, डिजिटल सुविधा के तहत DigiLocker वेबसाइट या ऐप पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी.
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. जो छात्र इस न्यूनतम अंक को हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें असफल घोषित किया जाएगा.
जारी की जाने वाली मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर या सीट नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत और रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल) जैसी जानकारियां शामिल होंगी.
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘HSC Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर या सीट नंबर दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
फेल होने पर क्या ऑप्शन हैं?
जो छात्र परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा. इन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा रिजल्ट जारी होने के बाद की जाएगी, जिससे छात्रों को एक और मौका मिल सके.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…