<
Categories: विदेश

किस हालत में हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं.

Mojtaba Khamenei Health Update: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. इसी हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का ईरान के शहर कोम में इलाज चल रहा है. मोजतबा खामेनेई का कोम में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है और वह शासन द्वारा लिए जाने वाले किसी भी फैसले में शामिल होने में असमर्थ हैं.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

ईरान के अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है. अपने पिता के विपरीत 56 वर्षीय मोजतबा ने ज्यादातर लो प्रोफ़ाइल बनाए रखी है. उन्होंने कभी कोई सरकारी पद नहीं संभाला, न ही कोई सार्वजनिक भाषण या इंटरव्यू दिया और उनकी बहुत कम तस्वीरें और वीडियो ही कभी प्रकाशित हुए हैं. लेकिन सालों से ऐसी अफ़वाहें हैं कि ईरान में पर्दे के पीछे उनका काफ़ी प्रभाव है.

अमेरिकी और इजराइली जासूस को लगा पता

बताया जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के लोकेशन का पता अमेरिकी और इजराइली जासूस को पता चल गया है. कथित तौर पर अमेरिकी और इजरायली जासूसी एजेंसियों के पास इस बारे में खुफिया जानकारी है कि कोम में एक बड़ा मकबरा बनाने के लिए ज़रूरी ज़मीन तैयार करने का काम चल रहा है, और वह भी एक से ज़्यादा कब्रों के लिए काम किया जा रहा है. इससे यह संकेत मिलता है कि दिवंगत सुप्रीम लीडर के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी दफनाया जा सकता है.

‘द टाइम्स’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई को भी उसी मकबरे में दफनाया जा सकता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत गंभीर हो सकती है. हालांकि इस रिपोर्ट को लेकर अमेरिका या ईरान की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

मोजतबा खामेनेई पर ईरान का रुख

ईरान ने इस बात की पुष्टि की है कि छोटे खामेनेई उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता, उनकी मां, उनकी पत्नी ज़हरा हद्दाद-आदेल और उनके एक बेटे की मौत हो गई थी. यह हमला उस युद्ध के पहले दिन हुआ था, जिसने पिछले 5 हफ्तों से ज्यादा समय से मध्य पूर्व में तनाव भड़का रखा है. युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के नए सुप्रीम लीडर को न तो सार्वजनिक रूप से देखा गया है और न ही उनकी कोई आवाज़ सुनी गई है; हालांकि मार्च की शुरुआत में ही उन्हें अपने पिता का उत्तराधिकारी चुन लिया गया था.

खामेनेई के नाम से कई बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए हैं, लेकिन उनकी आवाज की कोई रिकॉर्डिंग न होने से उन अपुष्ट रिपोर्टों को और बल मिलता है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST