NEET UG Admit Card New Release Date: NTA ने NEET UG 2026 एडमिट कार्ड की नई तारीख घोषित की है. अब हॉल टिकट आज नहीं इस दिन आएगा. एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी होंगे. 22 लाख से अधिक उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे.
NEET UG 2026 Admit Card Release Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड को लेकर नई अपडेट जारी की है. पहले जहां इसे 26 अप्रैल यानी आज जारी किया जाना था, वहीं अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. एजेंसी के अनुसार, नीट यूजी 2026 के हॉल टिकट अब 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
इस साल नीट यूजी एग्जाम के लिए 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सभी अभ्यर्थी लंबे समय से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. अब नई तारीख घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को राहत मिली है और वे निर्धारित समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.
एनटीए ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एग्जाम से पहले के समय का सही उपयोग करें. एजेंसी ने कहा है कि एग्जाम से पहले के लास्ट संडे को मॉक टेस्ट देने या टॉपिक्स का रिवीजन करने पर ध्यान देना चाहिए ताकि तैयारी मजबूत हो सके.
कैंडिडेट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘NEET UG Admit Card 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन दबाएं.
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
नीट यूजी का एडमिट कार्ड एग्जाम में प्रवेश का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. ये उम्मीदवार की पहचान और रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करता है. इसमें एग्जाम सेंटर का नाम, कोड, पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा समय जैसी जानकारी शामिल होती है.
नीट यूजी 2026 के कैंडिडेट के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. 27 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…