<

मुगलसराय में शराब तस्करी के ‘सिंडिकेट’ पर स्ट्राइक: GRP-CRPF ने घेराबंदी कर दबोचे 4 बड़े तस्कर, अब होगी खातिर!

Liquor Smuggling Case: बिहार के मुगलसराय जंक्शन पर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान करीब ₹1.5 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रेनों के जरिए बिहार में शराब की सप्लाई करने की फिराक में थे. जानें क्या है पूरा मामला और प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन ले रहा है?

Liquor Smuggling Case: दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.5 लाख रुपये मूल्य की 185 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की. इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

बिहार में होने वाली बड़ी तस्करी

यह कार्रवाई चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई. गिरफ्तार तस्करों को मुगलसराय जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 के बीच स्थित हैंडपंप के पास पकड़ा गया, जहां वे ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी की फिराक में थे.

जांच अभियान में पकड़ा

जीआरपी डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के जरिए होने वाली शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई.

कार्रवाई आरपीएफ मानसनगर पोस्ट प्रभारी शाहिद खान और चंदौली जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने की. तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से कुल 185.175 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

तस्करों को हिरासत में लिया

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि रंजन कुमार गुप्ता (निवासी आलमपुर, थाना शिवसागर, जिला रोहतास, बिहार), आलोक कुमार (निवासी हरदासपुर, थाना कुदरा, जिला कैमूर, बिहार), चुन्नू पटेल उर्फ बृज पटेल (निवासी पताढ़ी, थाना शिवसागर, जिला रोहतास, बिहार) और रवि शंकर (निवासी वार्ड नंबर 18, लश्करीगंज, सासाराम, जिला रोहतास, बिहार) के रूप में हुई है.

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST