Uttar Pradesh Temperature: शनिवार को भीषण गर्मी के कारण राज्य के कई हिस्सों में लू चल रही है, बांदा में पारा रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे गर्म स्थान है.
हीटवेव
Uttar Pradesh Temperature: शनिवार को भीषण गर्मी के कारण राज्य के कई हिस्सों में लू चल रही है, बांदा में पारा रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे गर्म स्थान है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जहां अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं लखनऊ में पारा बढ़ने से शनिवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन बन गया. शनिवार को देश के कुल 40 शहर भीषण गर्मी की चपेट में रहे। इनमें से लगभग एक तिहाई (14) उत्तर प्रदेश के थे.
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को भीषण लू चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 यूनिट अधिक है. साल 1951 के बाद यह अप्रैल महीने में बांदा में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक तापमान है. बता दें कि इस वर्ष बांदा पिछले 10 दिनों में 4 बार देश का सबसे गर्म जिला रहा है. बांदा के अलावा बुंदेलखंड के आस-पास सभी इलाकों में भी तापमान अधिक रहा है.
बांदा के बाद क्रमशः प्रयागराज (45 डिग्री), वाराणसी (44.8) और आगरा (44.4) सबसे गर्म शहर थे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों मुरादाबाद, बाराबंकी, फ़ैजाबाद, अलीगढ़, मेरठ और अयोध्या जैसे शहरों में भी लू का कहर जारी है.
IMD के अनुसार पूरे राज्य में सोमवार तक लू का प्रकोप बना रहेगा, हालांकि मंगलवार तक लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के भारत की ओर बढ़ने से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है. विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार हीटवेव से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर न निकलें. समय-समय पर पानी पीते रहें, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की आपूर्ति बनी रहे
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…