NEET UG 2026 Paper Leak: हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कहा कि 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित है और लीक की अफवाहों का खंडन किया. NTA ने सुचारू संचालन केंद्रों का आश्वासन दिया और पुष्टि की कि बायोमेट्रिक सत्यापन विफल होने पर भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकते हैं.
NEET UG पेपर लीक की अफवाहों का NTA ने किया खंडन
NEET UG 2026 Paper Leak: हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कहा कि 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित है और लीक की अफवाहों का खंडन किया. NTA ने सुचारू संचालन केंद्रों का आश्वासन दिया और पुष्टि की कि बायोमेट्रिक सत्यापन विफल होने पर भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकते हैं.
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 3 मई, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच NEET-UG परीक्षा आयोजित करेगी. एजेंसी ने पुष्टि की है कि सभी परीक्षा प्रश्नपत्र और संवेदनशील सामग्री सुरक्षित रूप से अपने निर्धारित केंद्रों तक पहुंच गए हैं. बता दें कि NTA ने सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाहों का स्पष्ट खंडन किया है. एजेंसी ने कहा कि ये संदेश झूठे हैं और इनका मकसद भ्रम पैदा करना है.
दरअसल, NEET-UG परीक्षा जोकि 3 मई, 2026 को पूरे भारत में आयोजित होनी है, उसे लेकर सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनलों पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थीं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इन अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते हुए उनका खंडन किया है. NTA ने कहा कि छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे दावों पर विश्वास न करें और घबराहट से बचें. NTA ने यह भी कहा कि वह इस तरह की गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. बता दें कि छात्र ऐसे किसी भी संदेश की रिपोर्ट साइबर अपराध अधिकारियों या सीधे NTA को कर सकते हैं.
इस वर्ष NEET-UG परीक्षा 552 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. देशभर में परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. जानकारी के अनुसार इन केंद्रों पर उचित सुविधाएं और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. NTA ने छात्रों को यह भी सूचित किया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य है. प्रत्येक छात्र को इस प्रक्रिया से गुजरना होगा.
हालांकि NTA ने स्पष्ट किया कि यदि मशीन की खराबी, बायोमेट्रिक गुणवत्ता में कमी, UIDAI से संपर्क संबंधी समस्याएं, या शारीरिक कठिनाई के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है, तो भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी. ऐसे मामलों में, छात्र को एक लिखित घोषणा पर हस्ताक्षर करना होगा, जिसका प्रारूप परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…