<
Categories: क्रिकेट

‘रेड बुल तुम्हारे मुंह पर उड़ेल दूंगा…’ वीरेंद्र सहवाग की कार्तिक को धमकी, शार्दुल ठाकुर से जुड़ा पूरा मामला

MI vs SRH: मैच की एनालिसिस के दौरान मुरली कार्तिक और वीरेंद्र सहवाग के बातचीत के दौरान एक लाइन चर्चा में आ गई जब मुरली कार्तिक को वीरेंद्र सहवाग ने यह कह दिया कि मैं तुम्हारे मुंह पर रेड बुल स्प्रे कर दूंगा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. मैच की एनालिसिस के दौरान मुरली कार्तिक और वीरेंद्र सहवाग के बातचीत के दौरान एक लाइन चर्चा में आ गई जब मुरली कार्तिक को वीरेंद्र सहवाग ने यह कह दिया कि मैं तुम्हारे मुंह पर रेड बुल स्प्रे कर दूंगा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

शार्दुल ठाकुर इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे थे.  क्रिकबज पर बातचीत के दौरान दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुंबई इंडियंस के उस हैरान करने वाले फैसले पर चर्चा कर रहे थे, जिसमें टीम ने शार्दुल ठाकुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा, लेकिन 243 रन जैसे बड़े स्कोर का बचाव करते हुए उनसे एक भी ओवर नहीं करवाया. कार्तिक ने स्वीकार किया कि उन्हें भी इस फैसले की कोई समझ नहीं आई.

इसी बीच सहवाग ने अपने अंदाज में माहौल हल्का करते हुए मजाक किया, “जरा मुझे रेड बुल का कैन पास करो, मैं इसे मुरली कार्तिक के चेहरे पर उड़ेल दूंगा.” सहवाग के इस कॉमेंट से स्टूडियो में हंसी का माहौल बन गया, जबकि कार्तिक कुछ पल के लिए असहज नजर आए.

कार्तिक ने तुरंत पलटकर सहवाग से पूछा कि आखिर वह बताएं कि शार्दुल को गेंदबाजी क्यों नहीं दी गई. इस पर सहवाग ने कहा कि शार्दुल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उन्हें ओवर मिलना चाहिए था. लेकिन जब कार्तिक ने दोबारा पूछा कि आखिर मुंबई ने ऐसा फैसला क्यों लिया, तो सहवाग के पास भी इसका जवाब नहीं था.

सहवाग ने कहा, “इस सवाल का जवाब हार्दिक पांड्या के पास है,” और इस फैसले की जिम्मेदारी सीधे मुंबई इंडियंस के कप्तान पर डाल दी. इसके बाद चर्चा मुंबई इंडियंस के पूरे प्रदर्शन पर पहुंची, जहां सहवाग ने टीम की रणनीति और लगातार खराब फैसलों की कड़ी आलोचना की

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST