<
Categories: Education

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी का अबतक नहीं भरा है फॉर्म, तो आज ही कर लें ये काम, वरना निकल जाएगा मौका

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 मार्च है. जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे फटाफट इस लिंक neet.nta.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

NEET UG 2026 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. जो छात्र इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 है.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम दिन सर्वर पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना रहती है.

NEET UG 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

छात्रों के लिए इस परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

रजिस्ट्रेशन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 मार्च 2026 (रात 9 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम समय सीमा: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 10 से 12 मार्च 2026
NEET UG 2026 परीक्षा तिथि: 3 मई 2026

परीक्षा का पैटर्न और समय

NEET UG 2026 परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी और यह दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी. यह परीक्षा भारत के कई भाषाई छात्रों को ध्यान में रखते हुए 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, ओडिया, कन्नड़, मलयालम और असमिया शामिल हैं.

इन मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी

NEET UG स्कोर के आधार पर देशभर के कई मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है। इनमें प्रमुख कोर्स शामिल हैं:

MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी)
BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी)
BVSc & AH (वेटरनरी साइंस)
BAMS (आयुर्वेदिक मेडिसिन)
BUMS (यूनानी मेडिसिन)
BSMS (सिद्ध मेडिसिन)
BHMS (होम्योपैथी)

इसके अलावा यह परीक्षा आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज के BSc नर्सिंग कोर्स के लिए भी अनिवार्य है.

NEET UG 2026 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
जनरल: 1700 रुपये
EWS / OBC-NCL: 1600 रुपये
SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
विदेशी उम्मीदवार: 9500 रुपये

फोटो अपलोड करने के लिए जरूरी निर्देश

NTA ने आवेदन फॉर्म में फोटो अपलोड करने के लिए कुछ स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उम्मीदवार की फोटो में चेहरा कम से कम 80% दिखाई देना चाहिए और फोटो में चेहरा किसी भी तरह से कैप, चश्मे या गॉगल्स से ढका नहीं होना चाहिए. उम्मीदवार वेबकैम या मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन करके भी फोटो अपलोड कर सकते हैं. परीक्षा के दिन उसी फोटो से पहचान सत्यापित की जाएगी.

NEET UG 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें.
जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें.
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें.
फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना बुलेटिन जरूर पढ़ें और परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST