OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 11वीं (इंटरमीडिएट) एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र इसके लिए जो आवेदन करना चाहते हैं, वे सीधे इस लिंक ofssbihar.net के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार इंटर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार के लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 11वीं (इंटरमीडिएट) एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार भी एडमिशन ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के जरिए ही किया जाएगा, जिससे छात्रों को घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी. छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इस प्रक्रिया के तहत छात्र 08 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 तय की गई है. साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 18 अप्रैल 2026 ही है. मेरिट लिस्ट कब जारी होगी, इसकी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी.
OFSS बिहार 11वीं एडमिशन के लिए सभी कैटेगरी के छात्रों General, OBC, EWS, SC और ST के लिए आवेदन शुल्क 350 रखा गया है. छात्र फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट शामिल हैं.
इस एडमिशन प्रक्रिया में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कक्षा 10 (मैट्रिक) की परीक्षा पास की हो. यह परीक्षा BSEB, CBSE, ICSE या किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से होनी चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि देशभर के अलग-अलग बोर्ड के छात्र भी बिहार के स्कूलों और कॉलेजों में इंटर में दाखिला ले सकें.
यह एडमिशन कक्षा 11 (इंटरमीडिएट) सत्र 2026-28 के लिए होगा. छात्र अपने पसंदीदा स्कूल या कॉलेज का चयन करते हुए OFSS पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी, जिसमें उनके 10वीं के अंकों को प्रमुख आधार माना जाएगा.
इच्छुक छात्र OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करते समय छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और पसंदीदा संस्थानों का चयन सावधानीपूर्वक करना होगा. फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान करना अनिवार्य है, तभी आवेदन पूरा माना जाएगा.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. साथ ही सभी जानकारी सही-सही भरें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…