<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar 2 ने ‘बाहुबली 2’ को चटाई धूल, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म; बनाने जा रही महा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 vs Baahubali 2 Box Office Day 20: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भारतीय सिनेमा जगत में कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. टॉप पर पहुंचने से फिल्म बस चंद कदम दूर है. जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने हर दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. अब ‘धुरंधर 2’ भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म ने 20वें दिन कितने कमाए?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2 ने’ 20वें दिन यानी कि मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के मुताबिक 12.09 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 11.98 करोड़ रुपये कमाए थे. यह दिखाता है कि फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा गिरा है.

फिल्म की कुल कमाई

‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 20 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1033.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की तो इसने अभी 1,641.21 करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘बाहुबली 2’ के रिकार्ड को किया धराशाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने साउथ स्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम इंडियन कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.  ‘बाहुबली 2’ ने कुल 1030 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने इससे ज्यादा कमा लिए हैं. इस हिसाब से रणवीर सिंह की यह फिल्म भारती की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

टॉप पर आने से बस चंद कदम दूर

भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का प्रतिष्ठित स्थान हासिल करने के लिए,  ‘धुरंधर 2’  को आने वाले दिनों में 200.63 करोड़ कमाने होंगे, क्योंकि  ‘पुष्पा 2’ का घरेलू संग्रह 1,234.10 करोड़ रुपये हैं.

‘धुरंधर 2’ के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम भी स्पेशल कैमियो में नजर आ रही हैं, जिन्होंने नर्स की भूमिका अदा की है.

क्या है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म एक भारतीय खूफिया एजेंट की कहानी बताती है, जो दुश्मन के इलाके को अंदर से ही तबाह कर देता है. पहले भाग में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह का किरदार हमजा, जो लयारी के सबसे कुख्यात गिरोह में घुसपैठ करता है और उसके सरगना रहमान डकैत को मार डालता है. ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया है कि डकैत की हत्या के बाद, हमजा लयारी के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेता है.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Chembur chemical tanker leak: चेंबूर में 22 हजार टन केमिकल टैंकर से बेंजीन लीक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक किया डायवर्ट

Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बेंजीन…

Last Updated: August 31, 2026 23:35:17 IST

Janmashtami 2026: धनिया पंजीरी के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाने की परंपरा है.…

Last Updated: August 31, 2026 23:28:05 IST

अब बिना इंटरनेट के भी करें UPI पेमेंट, PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया ‘123Pay’, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हाल ही में PhonePe ने 'UPI 123Pay' नामक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर…

Last Updated: August 31, 2026 23:06:18 IST

Awarapan 2 OTT release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी आवारापन 2, मचेगा धमाल,  जानें कब और कहां देख पाएंगे

Awarapan 2 OTT release: मरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में…

Last Updated: August 31, 2026 23:05:02 IST