<
Categories: Education

RBSE 10th Result 2026 Date & Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज इस समय होगा जारी, चेक करने का ये है Direct Link

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Date & Time: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस समय जारी किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र सीधे इस लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी है. वहीं आज ही के दिन कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के बोर्ड रिजल्ट भी जारी किए जाएंगे. पहले रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें एक दिन की देरी हो गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RBSE के बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा कर लिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.

RBSE 10th Result 2026 इन वेबसाइटों से करें चेक

rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10th Result 2026 ऐसे आसानी से देखें

Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर डालें और “Submit” पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

पिछले वर्ष का रिजल्ट और उपलब्धियां

पिछले वर्ष RBSE कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 93.03% रहा था. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. 2025 में कुल 10.41 लाख छात्र कक्षा 10 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Viral Video: ‘मैंने अपने दो बटन खोल दिए…’, दूसरे के बॉयफ्रेंड को देखकर किलस गई लड़की, किया ऐसा काम घूरने लगे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रितिका नाम की एक यूजर की ओर से…

Last Updated: April 13, 2026 22:14:11 IST

Nervous 90s in IPL: ईशान किशन नहीं, ये 5 दिग्गज हैं सबसे ज्यादा ‘नर्वस 90s’ के शिकार, एक खिलाड़ी तो 7 बार चूका है शतक!

Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…

Last Updated: April 13, 2026 21:28:17 IST

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…

Last Updated: April 13, 2026 20:45:03 IST

Mangalwar Ke Upay: क्या करियर में बार-बार मिल रही है असफलता? मंगलवार को करें ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…

Last Updated: April 13, 2026 20:40:39 IST

UP: 3 बच्चे किए, फिर भी पति से नहीं मिली संतुष्टि, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया ऐसा काम, युवक ने उठाया बड़ा कदम

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…

Last Updated: April 13, 2026 20:43:59 IST

मामला अंतिम निष्कर्ष तक… मालदा हिंसा मामले में ASG ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में दी रिपोर्ट

ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…

Last Updated: April 13, 2026 20:38:30 IST