Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) इस दिन कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीधे इस लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
RBSE 5th 8th Result 2026 Date & Time: Rajasthan Board 5वीं, 8वीं का रिजल्ट इस दिन जारी किया जाएगा.
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Date & Time: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) 24 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है. इस साल करीब 26 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स की मदद से आसानी से अपना स्कोर देख सकेंगे. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना चाहिए. इसके अलावा, सही जानकारी भरना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की देरी या परेशानी से बचा जा सके.
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “RBSE Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
कक्षा 5 या कक्षा 8 के रिजल्ट लिंक का चयन करें.
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी. हालांकि, यह अस्थाई मार्कशीट होगी.
रिजल्ट घोषित होने के बाद RBSE द्वारा मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों को भेजी जाएगी. छात्रों को अपनी आधिकारिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र अपने स्कूल से ही प्राप्त करने होंगे.
इस साल छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट नहीं किया जाएगा. कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें फेल घोषित किया जा सकता है या कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा.
जो छात्र परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. कक्षा 5वीं के छात्र कक्षा 6वीं में और कक्षा 8वीं के छात्र कक्षा 9वीं में प्रवेश ले सकेंगे.
Who Is Zanai Bhosle: बॉलीवुड में अपनी आवाज से लोगों को दिल में जगह बनाने…
Akshaya Tritiya 2026: इस बार की अक्षय तृतीया कुछ राशियों के लिए खास मानी जा…
Jaipur Viral Video: राजस्थान के जयपुर में दिनदहाड़े एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो…
Asha Bhosle Struggle: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया,…
8 दशक के लंबे करियर में आशा जी ने कई बेहतरीन सुपरहिट गाने गाये, लेकिन…
Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया…