<
Categories: मनोरंजन

‘लता की छोटी बहन’ से ‘सुरों की मलिका’ तक; आशा भोसले की गायकी का सफर, जो हर किसी को करता है प्रेरित

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है. गायिका ने अपने 7 दशक के करियर में विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मों और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं और कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं.

बॉलीवुड की दुनिया की जानी-मानी गायिका आशा भोसले का मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. आशा भोसले सुरों की कोकिला कहे जाने वाली गायिका लता मंगेशकर की बहन थीं. इसके बावजूद सिंगर आशा ने अपनी आवाज की अलग पहचान बनाई और आज लोगों के दिलों में कैद हैं. चलिए उनके पारिवारिक जीवन और स्टारडम तक पहुंचने के सफर पर एक नजर डालते हैं.

लता मंगेशकर की छोटी बहन की चुनौती का किया सामना

आशा भोसले ने 1943 में सिर्फ 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. उस समय तक उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी थीं. धीरे-धीरे 1940 के दशक के अंत तक लता ज्यादातर संगीतकारों की पहली पसंद बन गईं. ऐसे में 1950 के दशक में आशा को अक्सर लता की छोटी बहन के तौर पर ही देखा जाता था, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी. हालांकि आशा ने इस दौरान कई हिट गाने गाए, लेकिन उन्हें ज्यादातर डांस और कैबरे जैसे गानों तक ही सीमित रखा गया. फिर भी उनकी प्रतिभा में कोई कमी नहीं थी. बाद में जब नए और युवा संगीतकार इंडस्ट्री में आए, तो उन्होंने आशा पर भरोसा किया. आशा ने भी अपने शानदार गानों से उस भरोसे को सही साबित कर दिया और अपनी अलग पहचान बना ली.

इन गानों से बनाई पहचान

आशा भोसले ने अपने करियर के दौरान कई ऐसा गाने गाए, जिन्होंने उन्हें सुरों की रानी बना दिया. इस लिस्ट में ‘पिया तू अब तो आ जा’, ‘ये मेरा दिल’, ‘दम मारो दम’. ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली’ जैसे यादगार गाने शामिल हैं. इसके बाद आशा भोसल ने करीब 20 साल से भी ज्यादा समय तक बॉलीवुड में डांस गानों पर अपना दबदबा बनाए रखा. 1960 और 70 के दशक में, अगर किसी फिल्म में हेलेन पर कोई गाना फिल्माया जाता था, तो ज्यादातर उसे आशा ही अपनी आवाज़ देती थीं.

एक नजर उनके परिवार पर

आशा भोसले का जन्म गोआर, सांगली (अब महाराष्ट्र में) में पंडित दीनानाथ मंगेशकर और उनकी गुजराती पत्नी शेवंती के संगीत परिवार में हुआ था. दीनानाथ मंगेशकर मराठी संगीत मंच पर एक अभिनेता और शास्त्रीय गायक थे. आशा भोसले जब केवल नौ वर्ष की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया और उसके बाद परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर मुंबई चला गया. उन्होंने और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए गायन और फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST