<
Categories: Education

RBSE 10th Result 2026 Date: किसी भी समय राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट हो सकता है जारी, इस Direct Link से करें चेक

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेगा, जिससे छात्रों को पहले से जानकारी मिल सके.

इस वर्ष RBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली थीं. सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं, जिसका समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक था. लगभग 10 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिससे यह राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बन गई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

रिजल्ट घोषित करने के लिए RBSE एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इस दौरान सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई अहम आंकड़े भी साझा किए जाएंगे, जैसे:

कुल पास प्रतिशत
लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन
टॉपर्स की सूची
अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े

यह जानकारी छात्रों और अभिभावकों को पूरे परिणाम का स्पष्ट विश्लेषण देती है.

RBSE 10th Result 2026 ऐसे करें चेक

RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करें.
‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर रखें.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, जिससे साइट धीमी पड़ सकती है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें. साथ ही, केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय पोर्टल से ही अपना रिजल्ट चेक करें. किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल लिंक से बचें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Dashrath Singh Success Story: तपती गर्मी में तपकर बना रिकॉर्ड, नहीं टूटा हौसला, दशरथ सिंह ने रचा अनोखा इतिहास

Dashrath Singh Success Story: झुंझुनू के किसान परिवार से आने वाले पूर्व सैनिक दशरथ सिंह ने…

Last Updated: April 13, 2026 17:06:05 IST

सेल्फी का शौक बना जानलेवा: गाज़ियाबाद में भीषण सड़क हादसा

गाज़ियाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 'परफेक्ट सेल्फी' लेने की कोशिश जिंदगी…

Last Updated: April 13, 2026 17:03:19 IST

SRH vs RR Live Streaming: क्या वैभव सूर्यवंशी को रोक पाएंगे हैदराबाद के गेंदबाज? जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला!

SRH vs RR Live Streaming: क्या हैदराबाद रोक पाएगा रियान पराग के रजवाड़ों को? SRH…

Last Updated: April 13, 2026 16:58:44 IST

Ear Cleaning Tips: कान में सरसों का तेल डालना सही या गलत? लोगों में कन्फ्यूजन, क्या करें और क्या नहीं

Ear Cleaning Tips: कान न केवल सुनने में, बल्कि शरीर का संतुलन बनाए रखने में…

Last Updated: April 13, 2026 16:58:42 IST

सावधान: ‘सड़’ जाएंगी आपकी किडनी! अगर समय रहते इन बातों पर नहीं दिया ध्यान, इन तरीकों से करें बचाव

Kidney Disease: आजकल की जीवनशैली का सीधा असर आपकी किडनी (गुर्दे) पर पड़ता है. अगर…

Last Updated: April 13, 2026 16:56:17 IST

₹2,000 की नाइट क्रीम को फेल कर देंगे ये 5 ‘नेचुरल DIY’, रात में लगाएं, सुबह चेहरे को देंगे शीशे जैसा ग्लो

DIY Night Cream: रात को सोते समय आपकी स्किन बेस्ट वर्क करती है. किसी चीज…

Last Updated: April 13, 2026 16:52:08 IST