<
Categories: मनोरंजन

Tamannaah Bhatia के इस गाने ने यूट्यूब पर बिलियन व्यूज पार कर रचा इतिहास! बना नंबर 1 पार्टी सॉन्ग, एक्ट्रेस के डांस ने उड़ा दिया गर्दा

Tamannaah Bhatia Song Cross Billion Views: फिल्म स्त्री में तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात’ ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है और 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है.

‘Aaj ki Raat’ Cross Billion Views: राजकुमार राव और श्रद्धा की फिल्म स्त्री-2 का धमाकेदार डांस नंबर ‘आज की रात’ बॉलीवुड के सुपरहिट आइटम नंबर में से एक है. इस हिट गाने में में सुपरहॉट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है. अब तमन्ना भाटिया के इस गाने ने नया इतिहास रचा है और यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.  

तमन्ना भाटिया ने किया फैंस का धन्यवाद

फिल्म स्त्री-2 के गाने ‘आज की रात’ को 1 बिलियन व्यूज मिलने के बाद तमन्ना भाटिया ने  भी अपनी इस बड़ी कामयाबी पर सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की है. एक्ट्रेस ने अपने इस गाने की शूटिंग के दौरान के कुछ खास वीडियो क्लिप शेयर किए हैं. इन क्लिप्स में तमन्ना कोरियोग्राफर विजय गांगुली और पूरी डांस टीम के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने कैप्शन में लिखा है कि “पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज तक का सफर, मेरे सभी फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया .”

तमन्ना भाटिया ने शेयर किया पोस्ट

तमन्ना भाटिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप्स में एक्ट्रेस की रिहर्सल की झलक दिख दे रही है, तो कहीं तमन्ना का फुल एनर्जी परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है. ऐसे  में साफ दिखा दे रहा है कि एक्ट्रेस अपना बेस्ट देने के लिए कितनी मेहनत करती हैं और यह कामयाबी उनकी मेहनत का ही फल हैं. फैंस एक्ट्रेस के इन पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन उन्हें उनकी सक्सेस की बधाइयों दे रहे हैं, कई फैंस उनकी तारिफें भी कर रहे हैं. 

यूट्यूब पर ये गाने भी मचा चुके हैं धमाल

बता दें कि आज की रात’ गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने गाया है, इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक सचिन-जिगर ने कंपोज किया है. हम आपको बता दें ति तमन्ना से पहले भी कई भारतीय गाने यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके हैं. इस लिस्ट में भक्ति गीतों के साथ पंजाबी, हरियाणवी और साउथ इंडियन गाने भी शामिल हैं जैसे टी-सीरीज की हनुमान चालीसा, पंचाजी सॉन्ग लॉंग लाची, हरियाणवी गाना 5 गज का दामन,  बॉलीवुड सॉन्ग दिलबर, आंख मारे और राउडी बेबी . 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST