इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
केंद्र सरकार ने 5 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत भी की जाएंगी। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार सारंगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5 सितंबर को 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।