<
Categories: Education

UBSE Uttarakhand Board Result 2026 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट uaresults.nic.in पर होगा जारी, ऐसे करें चेक

UBSE Uttarakhand Board Result 2026 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र सीधे इन लिंकों ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

UBSE Uttarakhand Board Result 2026 Date: उत्तराखंड के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतज़ार अब जल्द खत्म हो सकता है. उत्तरखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) देहरादून कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे बहुत जल्द घोषित करने की तैयारी में है. DigiLocker पर दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.

इन दोनों वेबसाइट्स पर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध होंगे. इसके अलावा DigiLocker के results.digilocker.gov.in पोर्टल पर भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी. छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि, एप्लीकेशन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

परीक्षा और प्रैक्टिकल की टाइमलाइन

इस साल UBSE ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच स्कूलों और निर्धारित केंद्रों पर कराई गई थीं. परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं.

पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नज़र डालें तो कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.77% रहा था, जो काफी अच्छा माना गया. हाई स्कूल में जतिन जोशी और कमल चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था. वहीं कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 88.20% दर्ज किया गया था, जिसमें अनुष्का राणा ने टॉप स्थान हासिल किया था. यह प्रदर्शन बताता है कि उत्तराखंड के छात्र लगातार बेहतर कर रहे हैं.

ऑनलाइन मार्कशीट से जुड़ी जरूरी बातें

ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट में छात्रों के विषयवार अंक, व्यक्तिगत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी. हालांकि यह मार्कशीट केवल प्रोविजनल (अस्थाई) होगी. रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद UBSE द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों को भेज दी जाएगी. छात्रों को अपनी आधिकारिक हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए अपने-अपने स्कूल जाना होगा.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

अगर पिछले साल के ट्रेंड की बात करें तो UBSE ने 2025 में परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की थीं और नतीजे 19 अप्रैल को घोषित किए गए थे. ऐसे में इस साल भी अप्रैल के आसपास रिजल्ट आने की पूरी संभावना जताई जा रही है. कुल मिलाकर, छात्र सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स पर नज़र बनाए रखें और अपने लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के उसे चेक कर सकें.

ये भी पढ़ें…

UP Homeguard Exam City Slip 2026 Released: यूपी होमगार्ड एग्जाम सिटी स्लिप uppbpb.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET 2026 Exam: नीट यूजी उम्मीदवार हो जाएं सावधान! आज ही पूरा करें ये जरूरी प्रोसेस, नहीं तो होगी बड़ी दिक्कत

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST