<
Categories: Education

UGC NET Answer Key 2026 Date: यूजीसी नेट आंसर की इस दिन होगी जारी, ugcnet.nta.nic.in के जरिए करें डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2026 Date: यूजीसी नेट आंसर की इस दिन जारी होगी है. इस परीक्षा के लिए जो कोई भी उम्मीदवार शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ugcnet.nta.nic.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

UGC NET Answer Key 2026 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट साझा किया है. एजेंसी द्वारा जारी हालिया नोटिफिकेशन के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2025 सेशन की प्रोविजनल आंसर की 15 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी. उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी होंगे उपलब्ध

NTA ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों के लिए प्रश्न पत्र और उनके रिकॉर्ड किए गए जवाब (Recorded Responses) भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. इसका उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने का मौका देना है.

गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह उसे चैलेंज कर सकता है. इसके लिए उम्मीदवार को प्रश्न ID और उत्तर ID का मिलान करना होगा. NTA द्वारा तय समय सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों (Subject Experts) द्वारा की जाएगी. जांच के बाद ही फाइनल आंसर की और परिणाम घोषित किए जाएंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ के माध्यम से भी यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी आंसर की चेक कर सकते हैं.

UGC NET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें.
प्रोविजनल आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें.
प्रश्न ID के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान करें.
यदि आपत्ति हो, तो सही उत्तर चुनें और समर्थन में PDF दस्तावेज़ अपलोड करें.
प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान कर रसीद डाउनलोड करें.

आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा

NTA उम्मीदवारों को दो दिन का समय देता है, जिसमें वे प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. ध्यान रहे, बिना प्रमाण के आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

परीक्षा से जुड़े अहम आंकड़े

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच किया गया था. इस परीक्षा में कुल 7,35,592 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया. NTA के अनुसार, सभी परीक्षा दिनों में उपस्थिति दर 71% से 75% के बीच रही.

यह परीक्षा 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें हिंदी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, स्पेनिश, समाजशास्त्र, विज़ुअल आर्ट्स, मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज़्म जैसे विषय शामिल थे. भाषा विषयों को छोड़कर, प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यमों में था. प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का था और नेगेटिव मार्किंग नहीं थी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST