UP Board 10th 12th result Kab Aayega Date time: यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के 55 लाख छात्रों का इंतजार कल खत्म हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका-
UP Board Result Date Time 2026: यूपी बोर्ड ने क्लास 10 और 12 के रिजल्ट जारी करने का ऐलान कर दिया है और ये रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 यानी गुरुवार को जारी होगा. बोर्ड ने इसका ऑफिशियली ऐलान किया है और इसकी जानकारी शेयर की है. जारी हुई नोटिस के मुताबिक रिजल्ट शाम 4 बजे आएगा. एक बार रिज्लट ऐलान होने के बाद छात्र उसे ऑफिशियल वेबसाइट upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं.
इस साल यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के कुल 55 लाख बच्चों ने एग्जाम दिए हैं और रिजल्ट आते ही सबका इंतजरा खत्म हो जाएगा. सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. अगर आप अपना रिजल्ट डिजिलॉकर से चेक करना चाहते हैं तो results.digilocker.gov.in पर जाना होगा और फिर अपना रोल नंबर डाल कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
अगर आप अपना यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलों करें-
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
वहां जाकर वेबसाइट के होम पेज पर ‘रिजल्ट’ पर क्लिक करना होगा.
फिर हाइ स्कूल और इंटर के लिंक पर क्लिक करना होगा.
उसके बाद अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर डालना होगा.
उसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
साल 2026 के यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिलीज किया जाएगा. इस कॉन्फ्रेंस में बड़े-बड़े अधिकारी शामिल होंगे और पासिंग परसेंटेज भी जारी किए जाएंगे. अब देखना ये है कि इस बार का रिजल्ट कैसा होगा, बाकी रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें.
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…