UP Board 10th, 12th Exam 2026 Date: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगी. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है.
यूपी बोर्ड परीक्षा डेट 2026: यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया जाएगा. छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने एडमिट कार्ड की जरूरत होगी, जिसे विद्यार्थी अपने स्कूल जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्राप्त कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, ताकि छात्र किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें.
यूपी बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि अगर कोई छात्र अचानक एडमिट कार्ड साथ लाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा देने की अनुमति शिक्षक के विवेक पर निर्भर करेगी. हालांकि, इस स्थिति में अगले पेपर में छात्र को अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा. यदि छात्र फिर भी अगले दिन एडमिट कार्ड नहीं लाता, तो उसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से रोका जा सकता है. इस नियम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदारी और अनुशासन सिखाना है.
बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपनी तैयारी के साथ मानसिक रूप से भी तैयार रहें.
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. हाई स्कूल में 27,50,945 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14,38,683 बालक और 13,12,263 बालिकाएं शामिल हैं. वहीं इंटरमीडिएट 12वीं कक्षा में 24,79,352 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं.
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि जो छात्र किसी कारणवश प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें थ्योरी एग्जाम के बाद दूसरे प्रायोगिक परीक्षाओं का मौका दिया जाएगा. इससे छात्र अपना साल खराब होने से बच सकेंगे और प्रैक्टिकल अटेंड कर अपने अंक सुनिश्चित कर सकेंगे.
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण और निर्णायक होगी. एडमिट कार्ड, समय की पाबंदी और शिफ्ट का ध्यान रखते हुए विद्यार्थी अपने परीक्षा अनुभव को तनावमुक्त और सफल बना सकते हैं.
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…
Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…
Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…
गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…