<
Categories: Education

UP Home Guard Exam: उत्तर प्रदेश होम गार्ड परीक्षा के लिए चलाई जाएंगी 4 स्पेशल ट्रेन, जानें पूरी डिटेल्स

UP Home Guard Exam Special Train Details: यूपी होमगार्ड की 41 हजार भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए चार विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी. जिसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है.

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा तीन दिनों में कुल 6 पालियों में संपन्न होगी. इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. अब उत्तर रेलवे अभ्यर्थियों के लिए कुछ विशेष ट्रेन भी चलाएगा, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सके. चलिए जानते हैं ट्रेन की पूरी डिटेल कि कब कहां और कैसे पकड़ सकते हैं ट्रेन.

कौन-कौन सी ट्रेन चलाई गई हैं?

यूपी होमगार्ड परीक्षार्थी के लिए कुल चार ट्रेनें चलाई गई हैं. इनका टाइमिंग, स्टेशन और जगह सब नीचे दिया गया है.
  • 04220 लखनऊ जंक्शन – जौनपुर जंक्शन ( 25.04.2026, 26.04.26 और 27.04.26) अनुमानित प्रस्थान – 18:20 बजे. यह ट्रेन बाराबंकी जंक्शन, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, अकबरपुर और शाहगंज जंक्शन से होते हुए जाएगी.
  • 04222 लखनऊ जंक्शन – प्रयाग ( 25.04.2026, 26.04.26 और 27.04.26) अनुमानित प्रस्थान – 17:30 बजे. यह ट्रेन निहालगढ़, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन से होते हुए जाएगी.
  • 04223 वाराणसी – मऊ जंक्शन ( 25.04.2026, 26.04.26 और 27.04.26) अनुमानित प्रस्थान – 18:00 बजे. यह ट्रेन जौनपुर जंक्शन और औंरिहार जंक्शन से होते हुए जाएगी.
  • 04224 वाराणसी – बिजौली ( 25.04.2026, 26.04.26 और 27.04.26) अनुमानित प्रस्थान – 18:35 बजे. यह ट्रेन औंरिहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी और यूसुफपुर से होते हुए जाएगी.

कितना है ट्रेन का किराया?

  • लखनऊ और जौनपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों के सामान्य किराए के आधार पर, 04220 लखनऊ जंक्शन – जौनपुर स्पेशल ट्रेन का टिकट मूल्य इस प्रकार है. सेकेंड सीटर के लिए ₹100-₹150 और सामान्य सीट के लिए ₹150-₹200 रुपये देने पड़ सकते हैं.
  • 04222 लखनऊ जंक्शन – प्रयागराज स्पेशल ट्रेन के टिकट की कीमत की बात करें, तो स्लीपर क्लास के लिए 150 रुपये देने पड़ सकते हैं.
  • वाराणसी-मऊ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (04223) के लिए जेनरल का टिकट 45-60 रुपये तक मिल सकता है.
  • वाराणसी से बिजौली (04224) चलने वाली ट्रेन का किराए की जानकारी नहीं है.
नोट: आपको बता दें कि अभी तक स्पेशल ट्रेन का किराया आधिकारिक नहीं किया गया है. यह ऊपर दिए गए टिकट की कीमतें सामान्य जानकारी के आधार पर है.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST