<
Categories: Education

Viral Post: PTM का डर या स्मार्ट आइडिया? सोशल मीडिया पर ढूंढा रहा ‘नकली पेरेंट’ इंटरनेट पर मचा दी हलचल

Social Media Viral Post: बेंगलुरु के एक कॉलेज स्टूडेंट ने PTM से बचने के लिए नकली पेरेंट की तलाश शुरू की और इसके लिए 15,000 का ऑफर दिया. पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

Viral Post: पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) आमतौर पर छात्रों के लिए थोड़ा तनाव भरा पल होता है. इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच छात्र की पढ़ाई, व्यवहार और प्रदर्शन पर खुलकर चर्चा होती है. लेकिन बेंगलुरु के एक कॉलेज स्टूडेंट ने इस स्थिति से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया.

स्टूडेंट ने ऑनलाइन एक पोस्ट डालकर “नकली पेरेंट” की तलाश शुरू कर दी, जो उसकी जगह पेरेंट-टीचर मीटिंग में शामिल हो सके. इतना ही नहीं, उसने इसके बदले 15,000 देने की पेशकश भी की. देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और इंटरनेट पर लोगों ने इस पर जमकर मज़ाक और मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दीं.

अजीबोगरीब अनुरोध

स्टूडेंट ने अपनी मांग Reddit पर पोस्ट की थी. पोस्ट में उसने लिखा कि उसकी कॉलेज PTM आने वाली है और उसे अपने साथ एक “नकली मम्मी या पापा” चाहिए जो मीटिंग में शामिल हो सकें. उसने पोस्ट में कुछ शर्तें भी बताईं. जैसे:
व्यक्ति की उम्र 40 साल से ज्यादा होनी चाहिए
उसे अच्छी अंग्रेज़ी बोलनी आनी चाहिए
वह PTM में उसके पेरेंट बनकर बात कर सके

स्टूडेंट ने यह भी बताया कि उसका बॉयफ्रेंड इसके लिए 15,000 देने को तैयार है. साथ ही उसने ऐसे व्यक्ति को प्राथमिकता देने की बात कही जो इंदिरा नगर इलाके में रहता हो.

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट यूज़र्स ने इसे गंभीरता से कम और मज़ाक के तौर पर ज्यादा लिया. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार ऑफर्स और चुटकुले लिखे. एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा कि मेरे पापा रिटायर हो चुके हैं और साइड इनकम ढूंढ रहे हैं, शायद यह काम उनके लिए सही रहेगा. दूसरे यूज़र ने लिखा कि मेरी उम्र 34 साल है और मेरी दाढ़ी में कुछ सफेद बाल भी हैं. क्या मैं इस रोल के लिए योग्य हूं? एक और कमेंट में किसी ने कहा कि मैं अगस्त में 31 साल का हो जाऊंगा, लेकिन मेरी सोच काफी मैच्योर है. क्या मैं कोशिश कर सकता हूँ? 

कुछ लोग सच में मदद के लिए भी तैयार

दिलचस्प बात यह रही कि कुछ यूज़र्स सिर्फ मज़े के लिए इस काम के लिए तैयार भी हो गए. एक व्यक्ति ने लिखा कि मेरी उम्र 46 साल है, मैं यह काम सिर्फ मज़े के लिए करूंगा. एक अन्य यूज़र ने कहा कि मैं आ सकता हूं. मेरी उम्र 40 नहीं है, लेकिन थोड़ा मेकअप कर लूंगा तो काम चल जाएगा. पैसे भी नहीं चाहिए, बस मज़ा आएगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी

यह अनोखी पोस्ट धीरे-धीरे पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई. X पर भी इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया गया, जहां लोगों ने पुराने किस्से भी साझा किए. एक यूज़र ने बताया कि 2003 में उसके कॉलेज में भी ऐसा ही मामला हुआ था, जब एक छात्र ने PTM में अपने पिता की जगह अपने कुक को भेज दिया था. कुक ने इतना शानदार अभिनय किया कि किसी को शक नहीं हुआ लेकिन कुछ दिनों बाद असली पिता कॉलेज पहुंच गए और पूरी कहानी सामने आ गई.

बेंगलुरु के इस छात्र की “नकली पेरेंट” वाली पोस्ट ने यह दिखा दिया कि इंटरनेट पर छोटी-सी बात भी कितनी जल्दी वायरल हो सकती है. भले ही यह एक मज़ाकिया घटना हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने और चर्चा करने का नया विषय जरूर दे दिया.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST