<
Categories: Education

दिल्ली में लगने वाली है लोक अदालत, जानें कौन-कौन से चालान माफ होते हैं और कौन से नहीं, जानें किन मामलों पर होगा फैसला

कुछ लोगों का मानना है कि लोक अदालत में सभी चालान माफ हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि लोक अदालत में कौन से चालान माफ होंगे और किन चालानों की छूट नहीं मिलेगी.

Lok Adalat Rules: ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के बाद हर किसी को चालान की प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है. अगर आप रेड लाइट क्रॉस करते हैं, सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं या हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं तो पुलिस द्वारा चालान काटा जाता है. लेकिन, कुछ लोगों को गलतफहमी होती है कि कोर्ट जाने के बाद चालान माफ हो जाता है या चालान नहीं भरना पड़ता है. 14 फरवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जो ट्रैफिक चालान को मैनेज किया जाएगा.

कुछ लोगों का मानना है कि लोक अदालत में सभी चालान माफ हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. चलिए आपको बताते हैं कि लोक अदालत में कौन से चालान माफ होंगे और किन चालानों की छूट नहीं मिलेगी.

14 फरवरी को होगा अदालत का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 फरवरी को दिल्ली यातायात पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Delhi State Legal Services Authority) द्वारा लोक अदालत का आयोजित की जाएगी. इस अदालत में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लंबित ट्रैफिक चालानों और नोटिस का निपटारा करने की सहमति पर निपटारा किया जाएगा. अब इस कोर्ट में ऐसे मामलों का फैसला होगा, जो लंबे समय से पेंडिंग थे. इस कोर्ट द्वारा फैसला किया जाएगा कि कौन सा चालान माफ होगा और कौन सा नहीं. 

कौन से चालान नहीं होते हैं माफ

मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप नशे की हालत में वाहन चलाते हैं या हिट एंड रन या दुर्घटना से जुड़ा मामला हो ता ऐसे में इससे होने वाली सजा या चालान को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाएगा. अगर आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते हैं या चोरी का वाहन या फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में लोक अदालत द्वारा चालान माफ नहीं किया जाएगा. वहीं, अगर आप रेड लाइट जंप करके किसी दुर्घटना को अंजाम देते हैं तो भी आपका चालान माफ नहीं किया जाएगा. 

किन चालानों में मिल सकती है राहत

जानकारी के मुताबिक अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हैं या सीट बेल्ट नहीं लगाते या लिमिट से थोड़ी ओवरस्पीडिंग करते हैं तो ऐसे में चालान में आपको राहत मिल सकती है. अगर आप नो-पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करते हैं और ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपका चालान काट दिया जाए तो लोक अदालत में जाकर आप इससे राहत पा सकते हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST