<

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल लालटेन से जुड़े संकेतों की मान्यता प्रचलित है, लेकिन इस नाम की निश्चित ऐतिहासिक शुरुआत अब भी स्पष्ट नहीं है.

Red Light Area: ‘रेड लाइट एरिया’ शब्द सुनते ही लोगों के मन में उन इलाकों की तस्वीर आती है, जहां देह व्यापार जुड़ी गतिविधियां होती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें रेड लाइट एरिया ही क्यों कहा जाता है? आखिर लाल रंग का इससे क्या संबंध है और इसे ब्लू या ब्लैक लाइट एरिया क्यों नहीं कहा जाता? इस नाम को लेकर इतिहास में कई कहानियां और दावे मिलते हैं.

रेड लाइट नाम के पीछे क्या है कहानी?

रेड लाइट एरिया नाम की शुरुआत को लेकर कोई एक तय कहानी नहीं है. एक प्रचलित कहानी अमेरिका के कंसास शहर से जुड़ी है. कहा जाता है कि रेलकर्मी जब ऐसे इलाकों में जाते थे, तो अपने साथ लाल लालटेन रखते थे. बाहर रखी लालटेन से यह संकेत मिलता था कि संबंधित व्यक्ति अंदर मौजूद है. एक अन्य मान्यता के अनुसार, अमेरिका और यूरोप के कुछ शहरों में देह व्यापार से जुड़े इलाकों में लाल रोशनी का इस्तेमाल पहचान के तौर पर किया जाता था. धीरे-धीरे ऐसे इलाकों को ‘रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट’ कहा जाने लगा.

इतिहास में भी मिलता है इसका जिक्र

‘रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट’ शब्द के इस्तेमाल का इतिहास काफी पुराना बताया जाता है. उपलब्ध ऐतिहासिक संदर्भों के मुताबिक, 19वीं सदी के अंत में अमेरिका में इस शब्द का इस्तेमाल देखने को मिलता है. 1894 में ओहायो के एक अखबार में रेड-लाइट डिस्ट्रिक्ट शब्द के इस्तेमाल का उल्लेख मिलता है. एम्सटर्डम को लेकर भी लाल लालटेन की एक कहानी प्रचलित है. कहा जाता है कि बंदरगाह के आसपास कुछ महिलाएं लाल लालटेन का इस्तेमाल संकेत के तौर पर करती थीं. हालांकि, इन कहानियों को इस शब्द की निश्चित उत्पत्ति नहीं माना जाता.

ये भी पढ़ें:  क्या शादी करने जा रही हैं आम्रपाली दुबे? Bigg Boss में निरहुआ संग रिश्ते का खोला राज़, बोलीं- ‘वो चाहते हैं कि मैं…’

भारत में कहां हैं रेड लाइट एरिया?

भारत में ‘रेड लाइट एरिया’ आमतौर पर उन इलाकों के लिए इस्तेमाल होता है, जहां लंबे समय से देह व्यापार करने वाली महिलाओं से जुड़ी गतिविधियां मौजूद रही हैं. मुंबई का कमाठीपुरा, कोलकाता का सोनागाछी और दिल्ली का जीबी रोड ऐसे चर्चित इलाके हैं. इसके अलावा पुणे का बुधवार पेठ, वाराणसी का शिवदासपुर और मुजफ्फरपुर का चतुर्भुज स्थान भी इस संदर्भ में चर्चा में रहते हैं. हालांकि, ‘रेड लाइट एरिया’ नाम की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग ऐतिहासिक दावे हैं और किसी एक कहानी को पूरी तरह प्रमाणित स्रोत के रूप में नहीं माना जा सकता.

ये भी पढ़ें: The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST

Dry Days in October 2026: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें? देखें ड्राय डे की पूरी लिस्ट

Dry Days in October 2026: अक्टूबर 2026 में कई मौकों पर देशभर में कई दिन…

Last Updated: September 29, 2026 13:29:21 IST

Bank Holiday October 2026: दशहरा से गांधी जयंती तक, अक्टूबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद; देख लें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में त्योहारों, राज्य-विशेष अवकाश और शनिवार-रविवार के कारण कई…

Last Updated: September 29, 2026 12:43:38 IST