Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में ChatGPT, OpenAI के साथ पार्टनरशिप का एलान कर दिया है.
सचिन तेंदुलकर ने चैटजीपीटी के साथ पार्टनरशिप का एलान किया.
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद टीवी में सक्रिय हुए और अब उन्होंने नई पारी का एलान कर दिया है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ नई पारी शुरू करने का एलान किया है. सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप का एलान किया है. सचिन ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एआई अब उनके लिए सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला टूल नहीं है. वो रोजमर्रा के काम में भी उनकी मदद करता है.
सचिन तेंददुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए पार्टनरशिप की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. हम कुछ दिलचस्प चीज़ें लाने वाले हैं और मैं उन्हें आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैं हमेशा से ही जिज्ञासु रहा हूं… एक सवाल अक्सर दूसरे सवाल की ओर ले जाता है और ChatGPT ने निश्चित रूप से इस आदत को बढ़ावा दिया है लेकिन जब मुझे काम पूरे करने होते हैं, जैसे कि परिवार के साथ अपनी पिछली यात्रा की योजना बनाना, तब भी यह बहुत उपयोगी साबित हुआ है.’
I’m excited to announce my partnership with OpenAI. We have some interesting things coming up, and I can’t wait to share them with you.
I’ve always been curious… One question usually leads to another, and ChatGPT has certainly encouraged that habit. But it has also proved… pic.twitter.com/4FUaqOQRL3
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 28, 2026
उन्होंने आगे लिखा, ‘इस पार्टनरशिप से मुझे यही उम्मीद है. यह पता लगाना कि मैं ChatGPT के साथ और क्या कर सकता हूं, जो मुझे उपयोगी लगे उसे शेयर करना और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसे आज़माने के लिए प्रोत्साहित करना, खासकर उन चीज़ों के लिए जिनकी उन्हें परवाह है. कोई सवाल, कोई विचार, या कोई ऐसी चीज़ जिसे आप हमेशा से जानना या आज़माना चाहते थे. शुरुआत करने के लिए बहुत सारे रास्ते हैं. साथ मिलकर नई चीज़ें जानने और आज़माने का इंतज़ार रहेगा.’
जानकारी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने चैटजीपी के साथ अपनी पार्टनरशिप का खुलासा किया है. ये जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब OpenAI भारत में अपना कारोबार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. फरवरी 2026 में कंपनी ने कहा था कि भारत में ChatGPT के 100 मिलियन से ज्यादा वीकली यूजर्स हो चुके हैं. इनमें छात्र, शिक्षक, डेवलपर और बिजनेस से जुड़े लोग भी शामिल हैं.
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…
Dry Days in October 2026: अक्टूबर 2026 में कई मौकों पर देशभर में कई दिन…
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में त्योहारों, राज्य-विशेष अवकाश और शनिवार-रविवार के कारण कई…