<
Categories: मनोरंजन

Lohri Songs: ‘लो आ गई लोहड़ी वे’ से लेकर ‘चढ़ा दे रंग’ तक, इन हिंदी और पंजाबी गानों के बिना अधूरा है त्योहार

Top Lohri Songs: लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है. यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है. आज यानी 13 जनवरी को पर्व मनाया जा रहा है. ये गानें आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे.

Best Lohri Songs: लोहड़ी किसानों के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जो अग्नि और सूर्य देवों को समर्पित है. यह त्योहार खासतौर पर उत्तर भारत में, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. लोहड़ी फसल कटाई और सर्दियों के अंत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग अलाव जलाकर शाम को उसके चारों-तरफ घूमते हैं और पारंपरिक गीतों पर खूब नाचते-गाते हैं. जानिए इन गीतों को, जो इस त्योहार को खास बना देंगे. 

सुंदर मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो

यह मशहूर पंजाबी गाना है, जो जाने-माने पॉप गायक दलेर मेहंदी का सुपरहिट गाना है. यह गाना लोहड़ी के उत्सव में सबसे पसंदीदा गानों मे सबसे टॉप लिस्ट में है. 

लो आ गई लोहड़ी वे

यह गाना फिल्म ‘वीर जारा’ में मौजूद हैं, जिसमें हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, प्रीति जिंटा और शाहरुख खान ने अहम भूमिका निभाई है. इस गाने को सुनने के बाद आप नाचने पर मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि यह बेहद जोशीला डांस है. 

चढ़ा दे रंग

यह गाना फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ का बहुचर्चित गाना है. इसमें बॉबी देओल और सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं. 

हुल्ले नई माई हुल्ले

यह पंजाबी गीत भी लोहड़ी पर खूब सुना जाता है. 

नचना यारां ने

पम्मी बाई द्वारा गाया गया यह क्लासिक गीत बेहद शानदार गानों में  शामिल है. साथ ही यह गीत लोहड़ी के जश्न को दोगुना कर देता है. 

लौंग द लश्कारा

यह मशहूर गाना फिल्म ‘पटियाला हाउस’ का है, जिसे लोहड़ी के मौके पर बनाया गया है. इसमें अनुष्का शर्मा और अक्षय कुमार शानदार डांस करते नजर आते हैं. इस गाने को भी उत्सव के मौके पर बजाया जाता है. 

सतगुरु दे लोहड़ी दात्ता दे लोहड़ी

यह पंजाबी गीत भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. इस गाने के जरिए लोग ईश्वर का धन्यवाद करते हैं. 

आ श्यामा सानु लोहड़ी दें

इस पंजाबी गीत के धुन आपको मंत्रमुग्ध कर देते हैं. इसके बोल हैं ‘आ श्यामा सानु लोहड़ी दें, ज्यादा दे भावे थोड़ी दें, लोहड़ी असां तेरे कोलू लेनी हे, तुहानू देनी पैनी ए…’

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST