<
Categories: मनोरंजन

16 साल बाद भी बरकरार है ‘शीला की जवानी’ का जादू, हॉलीवुड स्टार केरन गिलन ने किया इस हिट गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

हाल ही में हॉलीवुड स्टार केरन गिलन ने भी बॉलीवुड के आइकॉनिक 'शीला की जवानी' गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 'शीला की जवानी' गाने पर कैटरीना कैफ की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने इसे साल 2010 का सबसे हिट गाना बना दिया था.

2010 में आई फिल्म ‘तीस मार खान’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन इसका डांस नंबर ‘शीला की जवानी’ काफी हिट हुआ था और आज भी यह गाना काफी लोकप्रिय है.  

हाल ही में हॉलीवुड स्टार केरन गिलन ने भी बॉलीवुड के इस आइकॉनिक गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जुमांजी फिल्म की अभिनेत्री केरन ने टिकटॉक पर यह मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.

हॉलीवुड तक चला बॉलीवुड का जादू

‘शीला की जवानी’ गाने पर कैटरीना कैफ की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने इसे साल का सबसे हिट गाना बना दिया था. संगीतकार विशाल-शेखर ने इसे कंपोज किया, जबकि सुनीधी चौहान और विशाल ददलानी ने इसे गाया था. फराह खान के कोरियोग्राफी वाले इस गाने ने बॉलीवुड के सबसे बड़े डांस हिट्स में जगह बनाई, जो आज भी पार्टीज और रील्स का फेवरेट है.

केरन गिलन का वीडियो उनके जुमांजी कैरेक्टर के कॉस्ट्यूम में शूट किया गया लगता है, शायद वैनिटी वैन के अंदर. वह गाने के बीट्स पर एनर्जेटिकली थिरकती नजर आ रही हैं और लिरिक्स भी कॉपी कर रही हैं, जो उनकी बॉलीवुड के प्रति दीवानगी दिखाता है. यह वीडियो एक फैन पेज ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया  

इंटरनेट यूजर्स ने केरन के इस सरप्राइज पर मिली-जुली लेकिन उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, “केरन गिलन का शीला की जवानी पर डांस मेरे 2026 के बिंगो कार्ड में नहीं था. अनएक्सपेक्टेड और वाइल्ड!” वहीं कई यूजर्स ने कहा कि पहले तो वीडियो की ऑथेंटिसिटी पर शक हुआ, लेकिन जब उन्होंने लिरिक्स की लिप्सिंग की तो ये कन्फर्म हो गया. कई फैंस ने कैटरीना को “आइकॉन” कहा और गाने को “इंटरनेशनल हिट” बताया, जो संस्कृतियों की सीमाओं को पार कर गया.

गाने की पीछे की कहानी

फराह खान ने एक व्लॉग में खुलासा किया कि यह गाना बेहद सस्ते बजट में बना था. बिना बड़े सेट के, सिर्फ डांसर्स और सिंपल सेटअप में तीन-चार शिफ्ट्स में यह गाना शूट हुआ था. फिर भी, कैटरीना के ग्लैमरस मूव्स ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. फराह खान ने कहा, “उन्होंने कहा था, “हमारे पास कोई सेट नहीं था. हमारे पास सिर्फ ये 10 डांसर थे. हमने पूरे गाने की शूटिंग सिर्फ साढ़े तीन शिफ्ट में पूरी कर ली. यह मेरे द्वारा किया गया सबसे कम बजट वाला गाना है और मेरे करियर का सबसे बड़ा हिट भी. यह मेरे टॉप तीन-चार हिट गानों में से एक है.”

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Saba Ibrahim Net Worth: सबा इब्राहिम क्यों कर रही ट्रेंड, हर महीने कितना कमाती हैं? नेटवर्थ भी जानिए

Saba Ibrahim Monthly Income: मशहूर यूट्यूबर और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम…

Last Updated: April 1, 2026 14:49:52 IST

50,000 रुपये का डायपर! क्या Gucci ने लॉन्च किया है ये प्रोडक्ट? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही लग्जरी वस्तु वायरल हो रही है, जिसके…

Last Updated: April 1, 2026 14:46:55 IST

IIT Story: आईआईटी बॉम्बे का कमाल, गिरे पत्तों से बन रहा ईंधन, घट रही LPG पर निर्भरता

LPG बढ़ती कीमतों के बीच IIT बॉम्बे ने गिरे पत्तों को ईंधन में बदलकर मिसाल…

Last Updated: April 1, 2026 14:32:42 IST

हनुमान जयंती के दिन क्या चढ़ाएं, कौन सा रंग पहनें और जानें 5 असरदार उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2026 का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक…

Last Updated: April 1, 2026 14:32:22 IST

Himachal Gold Price Today: शिमला समेत हिमाचल के शहरों में क्या है सोने की कीमत, यहां जानें रेट

Himachal Gold Price Today:  हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…

Last Updated: April 1, 2026 14:20:09 IST

इस गाने के आखिरी बंद में टूट गई रफी की आवाज, हर शब्द में छुपा है जिंदगी का दर्द; क्या है सॉन्ग का नाम?

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…

Last Updated: April 1, 2026 14:07:48 IST