<
Categories: मनोरंजन

जोलिन त्साई ने 30 मीटर लंबे सांप पर खड़े होकर की एंट्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जोलिन त्साई ने अपने 'प्लेजर'  वर्ल्ड टूर के दौरान ताइपे में इस विशालकाय एनाकोंडा जैसे दिखने वाले सांप के सिर पर खड़े होकर स्टेज पर entry

Entertainment : ताइवानी पॉप स्टार जोलिन त्साई ने हाल ही में दुनिया को हैरान कर दिया. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 30 मीटर लंबे सांप के ऊपर खड़े होकर गाना गातीं और डांस करतीं नजर आ रही हैं. जोलिन त्साई ने अपने ‘प्लेजर’  वर्ल्ड टूर के दौरान ताइपे में इस विशालकाय एनाकोंडा जैसे दिखने वाले सांप के सिर पर खड़े होकर स्टेज पर एंट्री की.  आपको बता दें कि यह कोई असली सांप नहीं है बल्कि एक यांत्रिक ढांचा था. इसे क्रू मेंबर्स द्वारा लाइव ऑपरेट किया जा रहा था. इसकी लंबाई करीब 30 मीटर बताई जा रही है. आप वीडियो में देख सकते है कि जोलिन इतने ऊंचे और चलते हुए ढांचे पर बिना डरे न केवल खड़ी हैं, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ बैलेंस बनाकर डांस करते हुए गाना गा रही है. साथ ही बताया जा रहा है कि जोलिन त्साई का यह वर्ल्ड शो अब तक के सबसे महंगे शो में से एक है.

इस पूरे शो के प्रोडक्शन पर लगभग NT$900 मिलियन करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए है . इतना ही नहीं शो में विशालकाय बैल, तितलियां और काल्पनिक जीवों के प्रॉप्स का भी इस्तेमाल किया गया है, जो लोगों को एक जादुई दुनिया का अनुभव कराता है.  वीडियो इंटरनेट पर आते ही प्रशंसकों और नेटिज़न्स के बीच बहस छिड़ गई कई लोगों को लगा कि यह सांप असली है. एक यूजर ने लिखा- ‘क्या यह वाकई में असली एनाकोंडा है?’ साथ ही में फैन्स जोलिन की हिम्मत और उनके स्टेज विजुअल्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. कुछ प्रशंसकों का मानना है कि इस तरह के साहसिक प्रदर्शन के जरिए उन्होंने अपने देश के युवाओं को निडर रहने का संदेश दिया है.

Mansi Sharma

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST