बॉलीवुड एक्ट्र्रेस श्रीदेवी की फिल्म चांदनी एक दौर में सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म का एक गाना था, जो आज भी शादियों का जान बना हुआ है. गाने में श्रीदेवी की चंचलता को काफी पसंद किया गया. फिल्म की कहानी ने लोगों की आंखों में आंसू तक ला दिए थे.
चांदनी फिल्म का सदाबहार गाना
Chandani Movie Evergreen Song: बॉलीवुड एक्ट्र्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में बहुत सी बेहतरीन फिल्में दी हैं. उन्हें नगीना से लेकर तमाम फिल्मों के लिए जाना जाता है. 37 साल पहले यशराज ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की थी, जो उनके लिए गेमचेंजर साबित हुई. यशराज फिल्म्स जब संघर्ष के दौर में थी, तो उन्हें एक हिट फिल्म की जरूरत थी. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘चांदनी’ बनाई, जिसने बजट से लगभग तीन गुना कमाई की. फिल्म में श्रीदेवी और ऋषि कपूर की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. श्रीदेवी की चंचल अदाओं ने लोगों का मन मोह लिया और फिल्म की कहानी ने लोगों की आंखों में आंसू तक ला दिए थे.
चांदनी फिल्म का एक गाना काफी मशहूर हुआ था, जो आज भी शादियों की जान बना हुआ है. ये गाना है ‘मैं ससुराल नहीं जाउंगी डोली रख दो कंहारों’. ये गाना फिल्म का हिट गाना रहा था. इस गाने को आज भी पसंद किया जाता है. गाने में श्रीदेवी के शरारती अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा. इस गाने को यूट्यूब पर 152 मिलियन बार देखा जा चुका है. एक दौर में यशराज फिल्म्स की सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. उस समय चांदनी फिल्म बनी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और यशराज फिल्म्स को नया जीवनदान दिया. फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे.
इस फिल्म में ऋषि कपूर का रोल पहले अनिल कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन अनिल कपूर को व्हील चेयर वाला सीन पसंद नहीं आया था, जिसके कारण उन्होंने इस किरदार को ठुकरा दिया था. वहीं कहा जाता है कि श्रीदेवी से पहले ये रोल रेखा को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया, जिसके बाद श्रीदेवी ने इस किरदार को बखूबी निभाया. उनकी चंचलता और आंखों के इशारों ने ‘मैं ससुराल नहीं जाउंगी डोली रख दो कंहारों’ गाने को और भी यादगार बना दिया.
Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…
Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…
3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…
Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…
Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…