<
Categories: मनोरंजन

4 मिनट 42 सेकंड का वो गाना, जिसने Salman Khan को भी चौंका दिया! इस हसीना संग सोहेल खान का रोमांस देख रह जाएंगे दंग

Bollywood Romantic Song: 2006 में आया वो गाना जिसने प्यार की परिभाषा बदल दी, जब सलमान खान की गर्लफ्रेंड संग भाई सोहेल खान ने किया रोमांस,हैरानी की बात यह है कि इस गाने में सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल, उन्हीं के भाई सोहेल खान के साथ इश्क लड़ाती नजर आई थीं.

Bollywood Romantic Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल न दिखा पाईं, लेकिन उनके गाने और कुछ खास सीन दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए. ऐसी ही एक फिल्म थी साल 2006 में रिलीज हुई ‘आर्यन: अनब्रेकेबल’, जिसका एक रोमांटिक गाना आज फिर से चर्चा में है.

हैरानी की बात यह है कि इस गाने में सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल, उन्हीं के भाई सोहेल खान के साथ इश्क लड़ाती नजर आई थीं. 4 मिनट 42 सेकंड का यह गाना उस दौर के सबसे पसंदीदा रोमांटिक ट्रैक्स में शामिल हो गया था.

फिल्म ‘आर्यन: अनब्रेकेबल’ की कहानी

फिल्म की कहानी एक बॉक्सर आर्यन (सोहेल खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बड़े सपने देखता है और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष करता है. उसकी जिंदगी में स्नेहा उल्लाल का किरदार उसकी ताकत और सहारा बनकर आता है.स्नेहा ने अपनी मासूमियत और खूबसूरती से किरदार में जान डाल दी थी. सोहेल खान की रफ-एंड-टफ बॉक्सर इमेज और स्नेहा की सॉफ्ट पर्सनालिटी का कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब पसंद आया.

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण

इस फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट था इसका म्यूजिक, जिसे आनंद राज आनंद ने कंपोज किया था. फिल्म का गाना ‘जानेमन’आज भी 2000 के दशक के बेहतरीन रोमांटिक गानों में गिना जाता है.इस गाने को सोनू निगम और श्रेया घोषालने अपनी आवाज दी थी, जिसने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया. 4 मिनट 42 सेकंड के इस गाने में सोहेल खान और स्नेहा उल्लाल की केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगी कि यह हर आशिक की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया.

आज भी क्यों खास है ये गाना?

आज के शोर-शराबे और बीट-हेवी गानों के दौर में भी ‘जानेमन’ अपनी सादगी और इमोशन्स की वजह से अलग पहचान रखता है.स्नेहा उल्लाल की जादुई आंखें और सोहेल खान की शांत एनर्जी इस गाने को आज भी फ्रेश बनाती हैं. खास बात यह है कि इस गाने में सोहेल खान, अपने ही भाई सलमान खान की गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते और करवाचौथ का व्रत तुड़वाते नजर आए थे-जिसने इसे और भी चर्चा में ला दिया.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST

Hyderabad News: मंदिर में पुजारी पर हुआ हमला, देवी की मूर्ति पर भी लाठी से किया प्रहार, Video Viral होने के बाद मचा बवाल

हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…

Last Updated: October 3, 2026 13:06:19 IST

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST