<

5 सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग, जिनकी दीवानगी अभी भी है कायम, पार्टी-फंक्शन में बजते ही मच जाती है धूम, बनता है महौल

5 Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की दीवानगी अब लोगों के सर चढ़कर बोल रही है. लोगों को भोजपुरी गानों के लिरिक्स और म्यूजिक पसंद आ रहा हैं, ऐसे में यहां हम आपको उन भोजपुरी गानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बड़ा तुफान उठा दिया था और इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.

Top 5 Bhojpuri Song: आज के समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का बोलबाला देश ही विदेश में भी लोगों के सर चढकर बोल रहा हैं. भोजपुरी की फिल्में और गाने लोगों को पसंद आने लगे हैं. भोजपुरी गानों का धमाकेदार म्यूजिक और चटपटे बोल लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. कई भोजपुरी गाने ऐसे है, जो सालों से लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं और आज भी शादी पार्टी फंकशन में जब भी बजते हैं, तो धूम मचा देते हैं. यूपी बिहार में इन गानों के बिना आज भी फंक्शन अधूरा माना जाता हैं. आइये जानते हैं यहां उन भोजपुरी गानों के बारे में, जिन्होंने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बड़ा तुफान उठा दिया था और इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.

1.  ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ (Laundiya London Se Layenge)

2020 में रिलीज किया रितेश पांडे का गाना ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया था. गाने के बोल और म्यूजिक लोगों को खूब पसंद आए थे. यही वजह है कि यह गाना आज भी लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में नजर आता है. यूपी-बिहार में  शादी और बारातों में जब यह गाना बजता है, तो लोगों के पैर खुदा खुद थिरकने लगते हैं. गाने के बोल आरएस प्रीतम ने लिखे हैं और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. यह हिट भोजपुरी गाना अब यूट्यूब पर 675 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है.

2. ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ (Rajaji Ke Dilwa)

साल 2023 में रिलीज हुए पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ पूरे इंटरनेट को हिला दिया था. आज भी यह गाना कई शादी पार्टियों और फंक्शनों में बजाया जाता है और धूम मचा देता है. इस सुपरहिट गाने को डीआरएस म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. गाने  ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 342.79 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

3. ‘लॉलीपॉप लागेलू’ (Lollipop Lagelu)

‘लॉलीपॉप लागेलू’ भोजपुरी सिनेमा का सबसे पॉपुलर गाना है, जिसे 2008 में रिलीज किया गया था. इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज़ में गाया था. गाने की दीवानगी आज भी इतनी ज्यादा है कि यह आपको गाव  की हर शादी पार्टी में बजता हुआ सुनाई दे सकता है. यह भोजपुरी सिनेमा का मोस्ट पॉपुलर गाना होने के साथ-साथ य पवन सिंह के भी सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है. गाने के लिरिक्स विनय बिहारी, जाहिद अख्तर और गोविंद विद्यार्थी ने लिखे है और म्यूजिक विनय विनायक और लवली शर्मा ने दिया हैं. यूट्यूब पर यह गाना 200 मिलियन (20 करोड़) व्यूज क्रोस कर चुका है

4. ‘ले ले आई राजा कोका कोला’ (Le Le Aayi Coca Cola)

शिल्पी राज और खेसारी लाल की अवाज में गाया गया यह गाना ‘ले ले आई राजा कोका कोला’ 2022 में गन्नायक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और म्यूजिक शरविंद मलहार ने दिया है. यह गाना भी भोजपुरी के सबसे हिट गानों में से एक रहा है. इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 340 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

5. ‘छलकता हमरो जवनिया’ (Chhalakata Hamro Jawaniya)

‘छलकता हमरो जवनिया’ पवन सिंह और काजल राघवानी की सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हैजो साल 2016 में रिलीज हुई थी. गाने के बोल बेहद चटपटे हैं, जिसे आजाद सिंह ने लिखे है और इसका धमाकेदार म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है. गाने का वीडियो काफी ज्यादा बोल्ड है, जिसकी वजह से यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी सोशल मीडिया पर इस गाने के म्यूजिक वीडिय क्लिप वायरल होते रहते हैं. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 616 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST