5 Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की दीवानगी अब लोगों के सर चढ़कर बोल रही है. लोगों को भोजपुरी गानों के लिरिक्स और म्यूजिक पसंद आ रहा हैं, ऐसे में यहां हम आपको उन भोजपुरी गानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बड़ा तुफान उठा दिया था और इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.
Top 5 Bhojpuri Song: आज के समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का बोलबाला देश ही विदेश में भी लोगों के सर चढकर बोल रहा हैं. भोजपुरी की फिल्में और गाने लोगों को पसंद आने लगे हैं. भोजपुरी गानों का धमाकेदार म्यूजिक और चटपटे बोल लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. कई भोजपुरी गाने ऐसे है, जो सालों से लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं और आज भी शादी पार्टी फंकशन में जब भी बजते हैं, तो धूम मचा देते हैं. यूपी बिहार में इन गानों के बिना आज भी फंक्शन अधूरा माना जाता हैं. आइये जानते हैं यहां उन भोजपुरी गानों के बारे में, जिन्होंने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बड़ा तुफान उठा दिया था और इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.
2020 में रिलीज किया रितेश पांडे का गाना ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया था. गाने के बोल और म्यूजिक लोगों को खूब पसंद आए थे. यही वजह है कि यह गाना आज भी लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में नजर आता है. यूपी-बिहार में शादी और बारातों में जब यह गाना बजता है, तो लोगों के पैर खुदा खुद थिरकने लगते हैं. गाने के बोल आरएस प्रीतम ने लिखे हैं और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. यह हिट भोजपुरी गाना अब यूट्यूब पर 675 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है.
साल 2023 में रिलीज हुए पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ पूरे इंटरनेट को हिला दिया था. आज भी यह गाना कई शादी पार्टियों और फंक्शनों में बजाया जाता है और धूम मचा देता है. इस सुपरहिट गाने को डीआरएस म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. गाने ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’ का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 342.79 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
‘लॉलीपॉप लागेलू’ भोजपुरी सिनेमा का सबसे पॉपुलर गाना है, जिसे 2008 में रिलीज किया गया था. इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज़ में गाया था. गाने की दीवानगी आज भी इतनी ज्यादा है कि यह आपको गाव की हर शादी पार्टी में बजता हुआ सुनाई दे सकता है. यह भोजपुरी सिनेमा का मोस्ट पॉपुलर गाना होने के साथ-साथ य पवन सिंह के भी सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है. गाने के लिरिक्स विनय बिहारी, जाहिद अख्तर और गोविंद विद्यार्थी ने लिखे है और म्यूजिक विनय विनायक और लवली शर्मा ने दिया हैं. यूट्यूब पर यह गाना 200 मिलियन (20 करोड़) व्यूज क्रोस कर चुका है
शिल्पी राज और खेसारी लाल की अवाज में गाया गया यह गाना ‘ले ले आई राजा कोका कोला’ 2022 में गन्नायक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और म्यूजिक शरविंद मलहार ने दिया है. यह गाना भी भोजपुरी के सबसे हिट गानों में से एक रहा है. इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 340 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
‘छलकता हमरो जवनिया’ पवन सिंह और काजल राघवानी की सुपरहिट फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हैजो साल 2016 में रिलीज हुई थी. गाने के बोल बेहद चटपटे हैं, जिसे आजाद सिंह ने लिखे है और इसका धमाकेदार म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है. गाने का वीडियो काफी ज्यादा बोल्ड है, जिसकी वजह से यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी सोशल मीडिया पर इस गाने के म्यूजिक वीडिय क्लिप वायरल होते रहते हैं. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 616 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…
Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…
Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…
Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…