7 Dogs vs Awarapan 2 vs Batwara 1947: बड़े पर्दे पर इस समय एक साथ कई फिल्में रिलीज की गई है. कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. 'आवारापन 2', 'बटवारा 1947' और '7 डॉग्स' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही हैं? आइए जानते हैं यहां...
7 Dogs vs Awarapan 2 vs Batwara 1947
7 Dogs vs Awarapan 2 vs Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ अच्छी कमाई कर रही है, जबकि सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ की रफ्तार धीमी है. वहीं, सलमान खान और संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ को भारत में उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल रहे हैं. आइए जानते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने 13,632 शो से करीब 8.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 136.25 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 162.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, दिशा पाटनी और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं.
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 36.80 करोड़ रुपये हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है. ऐसे में मौजूदा कमाई को देखते हुए फिल्म के लिए आगे का सफर काफी मुश्किल नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका, फिर भी कर दिया मना! इन 3 YouTubers ने ठुकराया Bigg Boss 20
सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म ‘7 डॉग्स’ को भारत में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. यह एक अरेबिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मिस्र के कलाकार करीम अब्देल अजीज और अहमद एज़ भी नजर आते हैं. फिल्म 21 अगस्त को हिंदी और अंग्रेजी डब वर्जन में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘7 डॉग्स’ ने तीसरे दिन करीब 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की भारत में अब तक कुल नेट कमाई 0.24 करोड़ रुपये है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 0.26 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. भारत में फिल्म की कमाई फिलहाल काफी धीमी है.
ये भी पढ़ें: चीन के रोबोट ने किया ऐसा कमाल, 9.39 सेकेंड में रेस पूरी कर बोल्ट को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…
UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…
Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…
Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…
India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…