<
Categories: मनोरंजन

94 साल पहले रिलीज हुई थी हॉरर फिल्म, कौन थीं बॉलीवुड की पहली भूतनी, काजोल से भी है रिश्ता

बहुत कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है और बॉलीवुड की पहली भूतनी कौन थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस एक्ट्रेस ने पहली भूतनी का किरदार निभाया था, वो कोई और वहीं बल्कि एक्ट्रेस काजोल की परनानी थीं.

Ratan Bai Zinda Laash: हिंदी सिनेमा में जिस तरह रोमांटिक और एक्शन फिल्मों का क्रेज है, ठीक उसी तरह हॉरर फिल्मों का भी काफी क्रेज है. आज हम भले ही ये बात जानते हैं कि एक्टिंग के कारण हॉरर फिल्म डरावनी होती हैं लेकिन एक समय था जब लोग इस बारे में नहीं जानते थे. उस दौर की फिल्में डरावनी कम होती थीं लेकिन उनकी कहानियां काफी चर्चा में रहती थीं. हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है और बॉलीवुड की पहली भूतनी कौन थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस एक्ट्रेस ने पहली भूतनी का किरदार निभाया था, वो कोई और वहीं बल्कि एक्ट्रेस काजोल की परनानी थीं. 

कब शुरू हुईं हॉरर फिल्में?

कहा जाता है कि 50 के दशक में हिंदी हॉरर फिल्मों का दौर शुरू हुआ था. सिनेमा की अगर पहली हॉरर फिल्म की बात करें, तो साल 1949 में आई फिल्म महल की बात की जाती है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे पहले भी एक हॉरर फिल्म आ चुकी थी. कहा जाता है कि ये फिल्म आजादी के 15 साल पहले यानी 1932 में आई थी, जिसका नाम जिंदा लाश था. 

कौन थी बॉलीवुड की पहली भूतनी?

जिंदा लाश फिल्म में कई एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म में के.एल सहगल के साथ एक्ट्रेस रतनबाई ने काम किया था. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी. रेडिट पर फोटो शेयर करते हुए कहा गया था कि ये जिंदा लाश फिल्म का पोस्टर है, जिसमें काजोल की नानी ने भूतनी का किरदार निभाया था. ये पहली हॉरर फिल्म और रतन बाई पहली भूतनी बनी थीं.

इंटरनेट पर नहीं हैं फिल्में

हालांकि ये फिल्म अब इंटरनेट पर कहीं भी मौजूद नहीं है. इसके पोस्टर्स और फोटोज मिलना भी काफी मुश्किल है. हाल ही में रेडिट पर कुछ फोटोज शेयर कर दावा किया गया था कि ये पहली हॉरर फिल्म जिंदा लाश 1932 की एक्ट्रेस रतनबाई की फोटोज हैं. ये कोई और नहीं बल्कि काजोल की नानी थीं. 

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी भले ही तब के समय में हॉरर बताई जा रही हो लेकिन आज के समय में ये हॉरर नहीं मानी जाती. फिल्म की कहानी एक राजकुमारी की होती है, जिसके शरीर में शैतानी रूह आ जाती है. जब सबको इस बारे में पता चलता है, तो आसपास रहने वाले लोग डर जाते हैं. 

काजोल से क्या है रिश्ता?

बता दें कि रतनबाई का काजोल से रिश्ता है. रतनबाई काजोल की परनानी थीं. रतनबाई की एक बेटी थी, जिसका नाम शोभना समर्थ था. उनकी दो बेटियां थीं, जिनका नाम तनुजा और नूतन था और काजोल तनुजा की बेटी हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST