<
Categories: मनोरंजन

शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, जब रवि किशन और आसिफ शेख पर गिरा 500 किलो का पेड़ !

फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं' के ट्रेलर लॉन्च पर रवि किशन और आसिफ शेख ने एक खौफनाक हादसे को याद किया, शूटिंग के दौरान उन पर 500 किलो का विशाल पेड़ गिर गया था. खुशनसीबी से दोनों कलाकार Narrow Escape करने में सफल रहे, जिसे उन्होंने अपनी Second Life बताई है. इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में क्रू और एक्टर्स की Safety Standards और लोकेशन पर मौजूद Emergency Backup की जरूरत को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है.

Accident on shooting : मनोरंजन की दुनिया जितनी चमक-धमक भरी दिखती है, इसके पीछे का जोखिम कभी-कभी रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है. हाल ही में, फिल्म ‘भाभी जी घर पर है’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक पुरानी और खौफनाक घटना का जिक्र हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है यह बात तब की है जब फिल्म की शूटिंग के दौरान एक 500 किलो का पेड़ सेट पर गिर गया था, ‘विभूति नारायण मिश्रा’ के किरदार से घर-घर में मशहूर एक्टर रवि किशन और आसिफ शेख बाल-बाल बचे थे. 

कैसे हुआ यह हादसा?

फिल्म के एक सीन की शूटिंग चल रही थी. सेट पर पूरी टीम अपने शॉट के लिए तैयार थी. तभी अचानक मौसम बदला और पेड़ की जड़ें कमजोर होगी थी देखते ही देखते 500 किलो का एक विशाल पेड़ नीचे गिर पड़ा. जिस जगह यह पेड़ गिरा, वहां से कुछ ही दूरी पर रवि किशन और आसिफ शेख खड़े थे. अगर वे एक सेकंड की भी देरी करते, तो यह हादसा जानलेवा भी साबित हो सकता था. पेड़ के गिरते ही सेट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 

रवि किशन और आसिफ शेख का अनुभव

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस घटना को याद करते हुए एक्टर रवि किशन भावुक हो गए थे. उन्होंने बताया, वह पल ऐसा था जैसे मौत सामने खड़ी हो. हमें संभलने का मौका तक नहीं मिला, बस ईश्वर की कृपा थी कि हम सही समय पर वहां से हट गए थे. वहीं, एक्टर आसिफ शेख ने कहा कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा के इंतजाम तो होते है, लेकिन कुदरत और भगवान के आगे किसी की नहीं चलती है. उन्होंने इस घटना को अपना ‘दूसरा जन्म’ भी बताया दिया है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए शूटिंग रोक दी गई थी क्योंकि पूरी यूनिट सदमे में थी. 

सेट पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल पर सवाल

इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है जैसे शूटिंग में पुराने पेड़ों या पुरानी इमारतों के पास काम करना पड़ता है.  इमरजेंसी बैकअप होना सेट पर ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तुरंत मेडिकल टीम मौजूद रहे. शूटिंग शुरू होने से पहले लोकेशन का सही से मुआयना किया जाना . 

फैंस के बीच चर्चा
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस अपने चहेते सितारों की सलामती के लिए दुआएं मांगने लगे और लोगों का कहना है कि पर्दे पर हमें हंसाने वाले ये कलाकार अपनी जान जोखिम में डालकर हमारा मनोरंजन करते है. ‘भाभी जी घर पर हैं’ फिल्म को लेकर अब दर्शकों में और भी उत्सुकता बढ़ गई है. लोग न सिर्फ इसकी कहानी बल्कि उन चुनौतियों को भी देखना चाहते है जिनसे गुजरकर यह फिल्म बनी है. रवि किशन और आसिफ शेख का सुरक्षित होना उनके फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Mohammad Deepak Arrested: ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से वायरल हुए दीपक कुमार गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Mohammad Deepak Arrested: जांच के दौरान, पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज, तस्वीरें और दूसरे…

Last Updated: October 2, 2026 08:25:47 IST

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस के घर में दोस्ती में दरार! रीति तिवारी हुईं घर से बेघर, उदिति-माही और यंग डीएस ने रचा षड्यंत्र?

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन से हड़कंप मच गया. उदिति,…

Last Updated: October 2, 2026 08:18:40 IST

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST