<
Categories: मनोरंजन

पंजाब की धुंध में फिर उलझी कत्ल की गुत्थी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ बरुन सोबती और मोना सिंह का सस्पेंस ड्रामा

Kohrra 2: बरुन सोबती और मोना सिंह की सस्पेंस थ्रिलर सीरीज 'कोहरा' सीजन 2 आज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस बार पंजाब की धुंध में एक महिला के कत्ल का राज सुलझेगा. पहले सीजन में NRI दूल्हे की हत्या के पीछे छिपे पारिवारिक रहस्यों ने सबको चौंकाया था.

Kohrra 2 : सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर के फैंस के लिए इंतजार खत्म हो गया है.  साल 2023 की सुपरहिट वेब सीरीज ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन आज, 11 फरवरी 2026, को दोपहर 1:30 बजे से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो चुका है.  इस बार पंजाब के कोहरे के बीच छिपे राज को सुलझाने के लिए बरुन सोबती के साथ दमदार एक्ट्रेस मोना सिंह की नई जोड़ी नजर आ रही है.  सीजन 2 में कुल 6 एपिसोड है, जिन्हें आप एक साथ देख सकते है.

सीजन 2 की नई कहानी: क्या है इस बार का सस्पेंस?

इस सीजन में कहानी पंजाब के दलेरपुरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती है.  एक प्रभावशाली महिला ‘प्रीत बाजवा’ (पूजा भामरा) की लाश उसके भाई के अस्तबल में मिलती है.  केस को सुलझाने की जिम्मेदारी तेज-तर्रार ऑफिसर धनवंत कौर (मोना सिंह) और अमरपाल गरुंडी (बरुन सोबती) को सौंपी गई है.  शक की सुई मृतका के NRI पति (रणविजय सिंह) और उसके परिवार के आपसी झगड़ों पर टिकी है.  जैसे-जैसे कोहरा छंटता है, वैसे-वैसे रिश्तों की कड़वाहट, बंधुआ मजदूरी और पुराने जख्मों के गहरे राज सामने आने लगते है.

रीकैप: क्या हुआ था पहले सीजन में?

सीजन 1 की शुरुआत एक NRI दूल्हे (पॉल) के कत्ल से हुई थी, जिसकी लाश उसकी शादी से ठीक दो दिन पहले खेतों में मिली थी.  सब-इन्स्पेक्टर बलबीर सिंह (सुविंदर विक्की) और गरुंडी (बरुन सोबती) ने मिलकर इस केस की जांच की थी.  अंत में यह खुलासा हुआ था कि पॉल की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके ही करीबी दोस्त लियाम ने की थी, क्योंकि पॉल और लियाम के बीच समलैंगिक संबंध थे और समाज के डर से वे बुरी तरह उलझ गए थे.  पहले सीजन ने न केवल कत्ल की गुत्थी सुलझाई थी, बल्कि पंजाब में नशा, पितृसत्ता और पारिवारिक सम्मान (Honor) जैसे कड़वे सच भी दिखाए थे.

क्यों खास है सीजन 2?

सीजन 2 में बरुन सोबती अपने पुराने ‘गरुंडी’ वाले अंदाज में वापस आए है, लेकिन इस बार उनकी सीनियर ऑफिसर के रूप में मोना सिंह ने महफिल लूट ली है.  मोना सिंह एक ऐसी मां और पुलिस अफसर के किरदार में है जो अपने बेटे को खोने के गम से जूझ रही है.  क्रिटिक्स के अनुसार, यह सीजन पहले से भी ज्यादा गहरा और भावनात्मक है. अगर आपको धीमी रफ्तार वाली लेकिन रोंगटे खड़े कर देने वाली मिस्ट्री पसंद है, तो ‘कोहरा 2’ आपके लिए मस्ट-वॉच है.
Mansi Sharma

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST