Live
Search
Home > मनोरंजन > पैपराजी का बड़ा खुलासा: तापसी पन्नू पर लगाया ‘रूड’ होने का आरोप, जब ऐश्वर्या को ‘ऐश’ कहने पर नाराज हुए अभिषेक

पैपराजी का बड़ा खुलासा: तापसी पन्नू पर लगाया ‘रूड’ होने का आरोप, जब ऐश्वर्या को ‘ऐश’ कहने पर नाराज हुए अभिषेक

Taapsee Pannu: बॉलीवुड और पैपराजी एक-दूसरे के लिए बेहद अहम हैं. इनके द्वारा हमें सेलेब्स के पल-पल की अपडेट मिलती रहती है. हालांकि, कभी-कभी कुछ सितारे पैप्स से नाराज भी दिखते हैं. अब एक पैपराजी ने सेलिब्रिटीज के रवैये पर बात की है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 8, 2026 12:53:35 IST

Mobile Ads 1x1

Paparazzi on Celebs: सोशल मीडिया की दुनिया का सबसे चर्चित नाम है पैपराजी. आजकल बॉलीवुड की दुनिया की छोटी सी छोटी अपडेट पैपराजी द्वारा लोगों को मिल जाती है. कई बार सेलेब्स उनकी तारीफ करते हैं, तो कुछ इतने नाराज हो जाते हैं कि वो सुर्खियों में आ जाते हैं. अब एक पैप्स ने कुछ राज खोले हैं और सितारों का पैप्स के प्रति कैसा व्यवहार रहता है, उसे बयां किया है. जानिए किस सेलेब्स का है कैसा व्यवहार. 

पैप्स से रूड व्यवहार करती हैं तापसी पन्नू

हाल ही में पैपराजी स्नेहकुमार जाला ने फील्ड में काम करने और सेलेब्स की तस्वीरें खींचने के अपने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने हिंदी रश से बात करते हुए कुछ खुलासे किए हैं. स्नेकुमार ने कहा, ‘सेलिब्रिटी रूड नहीं होते. वे बस कभी-कभी हमें फोटो न खींचने के लिए कहते हैं, बस इतना ही. और जब कुछ लोग ऐसा करते हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता. लेकिन मुझे तापसी पन्नू रूड लगती हैं. अगर आप फोटो नहीं खिंचवाना चाहतीं, तो पैपराजी को मना कर दीजिए, बस. मैं उनके बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं कहना चाहता, लेकिन वह थोड़ी रूड हैं और वह मना कर देती हैं और पैपराज़ी से कुछ भी कह देती हैं. मैंने उनकी सिर्फ एक-दो बार ही फोटो खींची है, लेकिन मैंने उनके कई वीडियो देखे हैं, जिनमें वह फोटोग्राफरों से रूडली से बात करती हैं. मुझे उनकी फोटो खींचना पसंद नहीं है. मुझे दूसरे अभिनेताओं की फोटो खींचना अच्छा लगता है, लेकिन उनकी नहीं.’

विराट-अनुष्का दोस्ताना व्यवहार करते हैं

आगे बातचीत करते हुए पैपराजी ने कहा, ‘विराट और अनुष्का हमारे साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं. हमें पता होता है कि वे तस्वीरों के लिए कैसे पोज देते हैं. वे आते हैं, अपने बच्चों को पहले कार में बैठाते हैं और फिर फोटो खिंचवाते हैं. एक बार जब वे कहीं जा रहे थे, तब अनुष्का ने अकाय को गोद में लिया हुआ था. उस समय विराट ने हमसे कहा कि बच्चों की नहीं, सिर्फ उनकी तस्वीरें लें. लेकिन कुछ फोटोग्राफर उस वक्त फैंस की तरह उनसे साथ में फोटो खिंचवाने की मांग करने लगे. जबकि उस समय उन्हें विराट को जाने देना चाहिए था, क्योंकि उनकी पत्नी और बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे.’

अभिषेक बच्चन को नहीं पसंद है ऐश कहना

स्नेहकुमार जाला ने बताया, ‘एक बार, जब मैं इस इंडस्ट्री में नया था, मैंने अभिषेक और ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर देखा और मैंने ऐश्वर्या को ‘ऐश’ कहकर पुकारा. उस समय अभिषेक ने मुझे एक नजर से देखा और मैं समझ गया कि मुझे उन्हें ‘ऐश’ नहीं कहना चाहिए.’ 

MORE NEWS