<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan नहीं देखना चाहते थे भाभी का आइटम डांस, डायरेक्टर बोला- कट्टर है भाईजान

Abhinav Kashyap On Salman Khan: दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने हाल ही में सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के गाने मुन्नी बदनाम हुई में मलाइका को सलमान खान कास्ट नहीं करना चाहते थे।

Abhinav Kashyap On Munni Badnaam Song: सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा (Salman Khan And Sonakshi Sinha) की फिल्म दबंग (Dabangg) सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म साल 2010 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने सलमान खान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। फिल्म मेकर फिल्म के सुपरहिट गाने मुन्नी बदनाम (Munni Badnam Hui) हुई को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस गाने को मलाइका करें यह सलमान कान और उनके भाई अरबाज खान बिल्कुल भी नहीं चाहते थे।

अभिनव कश्यप ने किए कई खुलासे

अभिनव कश्यप ने स्क्रीन के साथ हुई बातचीत के दौरान कई खुलासे किए हैं। इनमें से एक खुलासा उन्होंने फिल्म दंबग के सुपरहिट गाने ‘मुन्नी बदनाम’ को लेकर किया है। इस गाने ने खूब वाहवाही बंटोरी थीं। यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। निर्देशक अभिनव कश्यप ने बताया कि- एक्टर सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान जो मलाइका के उस समय पति थे, वह इस गाने के सख्त खिलाफ देने। सलमान और अरबाज दोनों नहीं चाहते थे, कि मलाइका इस तरह का आइटम गाना करें।

सलमान रूढ़िवादी मुसलमान – अभिनव

निदेशक ने कहा कि- अरबाज तत्कालीन पत्नी को आइटम गर्ल नहीं कहलवाना चाहते थे। वह इससे बहुत ही ज्यादा असहज हो गए थे। अरबाज को नहीं पसंद था कि कोई उनकी पत्नि को आइटम गर्ल कहकर बुलाएं। अरबाज और सलमान बहुत रूढ़िवादी मुसलमान हैं। कई बार सलमान खान मलाइका के पहनावे को लेकर भी असहज हो जाते थे। वह चाहते थे कि उनके घर की महिलाएं ढके-छिपे कपड़े में ही रहें। इसी कारण वह इस गाने के खिलाफ थे। सलमान शुरू में इस गाने का हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर जब उन्हें एहसास हुआ, तो उन्होंने इसे शामिल करने को कहा था। इस गाने में सलमान को सोनू सूद और मलाइका के साथ डांस करते दिखाया गया है। 

शादी के 18 साल बाद हुए दोनों अलग

बता दें कि साल 1998 में अरबाज खान ने मलाइका से शादी की थी। लेकिन साल 2016 में दोनों अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक हो गया। अरबाज अब शूरा खान से शादी कर चुके हैं। वहीं मलाइका अपने बेटे का ख्याल रख रही हैं।  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST