<
Categories: मनोरंजन

Nepal हिंसा पर छलक पड़ा इस बॉलीवुड हसीना का दर्द, आंखों में आंसू लिए कह डाली ये बड़ी बात

Manisha Koirala On Nepal Protest: नेपाल में इस वक्त हिंसा से जूझ रहा है। यह हिंसा कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इस घटना को लेकर पोस्ट शेयर किया है।

Manisha Koirala Reaction on Nepal Violence:  भारत की पड़ोसी देश नेपाल (Manisha Koirala) इस वक्त मुश्किलों में घिरा हुआ है। इसका कारण सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म (Social Media Ban) पर बैन होना है। जब से नेपाल में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बैन लगा है, तब से यहां विरोध प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन के तरह कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पूरा नेपाल इस वक्त हिंसा की आग में जल रहा है। वहीं अब इस हिंसा (Nepal Violence) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। 

मनीषा कोइराला ने शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक खून से सना सफेद जूते की तस्वीर शेयर की है। दरअसल यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि नेपाल की हिंसा में जा रही लोगों की जान का सबूत है। यह तस्वीर काफी डराने वाली है। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो। जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो। जिसका अर्थ है- आज नेपाल के लिए एक काला दिन है। जब जनता की आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय की मांग करती है, उसे गोलियो से दबा दिया जाता है। 

क्यों हो रहा है नेपाल में विरोध?

नेपाल में ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। सरकार ने यह कदम नागरिकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए उठाया है। इसे लेकर नेपाल के आम नागरिक विरोध जता रहे हैं। इस हिंसा में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। नेपाल की राजधानी समेत कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया है। ललितपुर जिले, पोखरा, बुटवल और सुनसराय सभी जगह सरकार ने कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। 

 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST