11
Luxury Deal: रियल एस्टेट बाजार में इस समय अभिषेक बच्चन की इस हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी डील की काफी चर्चा है. बच्चन परिवार अक्सर प्रॉपर्टी में निवेश और खरीद-बिक्री को लेकर सुर्खियों में रहता है, और इस नई डील ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है.
2,249 वर्ग फुट का शानदार आशियाना
अभिषेक का यह लग्जरी फ्लैट महालक्ष्मी के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट ‘गोदरेज प्लैनेट’ के टावर-4 में स्थित था. इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट का कुल कार्पेट एरिया 2,249 वर्ग फुट है. इस सौदे की दर लगभग 64,473 रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जो इस इलाके की प्रीमियम वैल्यू को दर्शाती है.
फ्लैट के साथ मिलीं 3 कार पार्किंग स्लॉट
14.5 करोड़ रुपये की इस भारी-भरकम कीमत में खरीदार को न केवल आलीशान घर मिला है, बल्कि इसके साथ तीन कार पार्किंग स्लॉट भी दिए गए है. ‘गोदरेज प्लैनेट’ मुंबई के सबसे ऊंचे और प्रीमियम रिहायशी प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसमें 2, 3 और 5 BHK के लग्जरी अपार्टमेंट्स है.
बच्चन परिवार का स्मार्ट निवेश
बच्चन परिवार को रियल एस्टेट में स्मार्ट निवेश के लिए जाना जाता है. वे समय-समय पर नई संपत्तियां खरीदते है और पुरानी संपत्तियों को बेचकर अपने निवेश को संतुलित करते है. हालांकि, इस बिक्री को लेकर फिलहाल अभिषेक बच्चन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.