<
Categories: मनोरंजन

अभिषेक बच्चन का बड़ा सौदा: मुंबई में 14.5 करोड़ में बेचा अपना आलीशान आशियाना!

Luxury Deal: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुंबई के पॉश इलाके महालक्ष्मी में स्थित अपना एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट 14.5 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह डील 12 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर की गई. यह फ्लैट 'गोदरेज प्लैनेट' (Godrej Planet) प्रोजेक्ट की 40वीं और 41वीं मंजिल पर स्थित है.

Luxury Deal:  रियल एस्टेट बाजार में इस समय अभिषेक बच्चन की इस हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी डील की काफी चर्चा है. बच्चन परिवार अक्सर प्रॉपर्टी में निवेश और खरीद-बिक्री को लेकर सुर्खियों में रहता है, और इस नई डील ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है.

2,249 वर्ग फुट का शानदार आशियाना

अभिषेक का यह लग्जरी फ्लैट महालक्ष्मी के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट ‘गोदरेज प्लैनेट’ के टावर-4 में स्थित था.  इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट का कुल कार्पेट एरिया 2,249 वर्ग फुट है.  इस सौदे की दर लगभग 64,473 रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जो इस इलाके की प्रीमियम वैल्यू को दर्शाती है.

फ्लैट के साथ मिलीं 3 कार पार्किंग स्लॉट

14.5 करोड़ रुपये की इस भारी-भरकम कीमत में खरीदार को न केवल आलीशान घर मिला है, बल्कि इसके साथ तीन कार पार्किंग स्लॉट भी दिए गए है. ‘गोदरेज प्लैनेट’ मुंबई के सबसे ऊंचे और प्रीमियम रिहायशी प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसमें 2, 3 और 5 BHK के लग्जरी अपार्टमेंट्स है.

बच्चन परिवार का स्मार्ट निवेश

बच्चन परिवार को रियल एस्टेट में स्मार्ट निवेश के लिए जाना जाता है.  वे समय-समय पर नई संपत्तियां खरीदते है और पुरानी संपत्तियों को बेचकर अपने निवेश को संतुलित करते है.  हालांकि, इस बिक्री को लेकर फिलहाल अभिषेक बच्चन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Beetroot Radish Pickle: आम-मिर्च का अचार छोड़िए, इस बार बनाएं चुकंदर-मूली का चटपटा अचार, 10-15 मिनट में होगा तैयार

Beetroot Radish Pickle: आम और मिर्च के अचार से अलग इस बार चुकंदर और मूली…

Last Updated: September 12, 2026 23:31:15 IST

Joe Root record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

Joe Root record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट…

Last Updated: September 12, 2026 23:03:57 IST

Dubai Trip Budget: लाखों नहीं, इतने रुपये में हो जाएगी 7 दिन की दुबई ट्रिप, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…

Last Updated: September 12, 2026 22:23:20 IST

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ग्रहों की खास चाल, बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…

Last Updated: September 12, 2026 21:51:17 IST

भाई का फोन नहीं उठा रहे थे एयरलाइन कैप्टन, होटल का कमरा खुला तो उड़ गए होश…डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…

Last Updated: September 12, 2026 20:57:41 IST